Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

जांजगीर में ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान की गूंज: जिला स्तरीय तिरंगा रैली का हुआ आयोजन ..

Published

on

देश भक्ति एवं एकता का संदेश देने हाई स्कूल मैदान से कचहरी चौक से होते हुए वापस हाई स्कूल मैदान जांजगीर तक लगाई गई स्वतंत्रता दौड़ ,

तिरंगा झंडा लेकर विधायक, कलेक्टर, एसपी सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों गणमान्य नागरिक, युवा, स्कूली बच्चों ने लगाई दौड़ ..

जांजगीर-चांपा, घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग‘ अभियान के तहत आज देश भक्ति एवं एकता का संदेश देने के लिए जिला स्तरीय तिरंगा रैली स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली एवं स्वतंत्रता दौड़ हाई स्कूल मैदान से प्रारंभ होकर कचहरी चौक जांजगीर होते हुए वापस हाई स्कूल मैदान जांजगीर में समापन हुआ।

विधायक जांजगीर-चांपा ब्यास कश्यप, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपूरिया, नगर पालिका अध्यक्ष जांजगीर-नैला श्रीमती रेखा देवा गढेवाल, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों, गणमान्य नागरिक, युवा, स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर उत्साह के साथ स्वतंत्रता दौड़ लगाई। स्वतंत्रता दौड़ के दौरान जय हिन्द, वंदे मातरम, भारत माता की जय एवं हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा के नारे लगाये गये। इस अवसर पर अमर सुलतानिया, इजी. रवि पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ गोकुल कुमार रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, एसडीएम सुब्रत प्रधान सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, खेल संघों के पदाधिकारी, पार्षदगण, पत्रकारगण, नागरिकगण, युवाओं एवं स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा का नारा लगाते हुए दौड़ लगाई।

उल्लेखनीय है कि जिले में ‘‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग‘‘ थीम पर 2 से 15 अगस्त तक तीन चरणों में किया जा रहा है। अभियान के तहत ग्रामीण अंचलों से लेकर शैक्षणिक संस्थानों तक देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश पहुंचाने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत परिसर और चौक-चौराहों की सफाई कचरा कलेक्शन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के विद्यालयों में देशभक्ति और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए तिरंगा रंगोली, तिरंगा सेल्फी, ब्लैकबोर्ड सज्जा, दीवार सज्जा और तिरंगा रैली जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान योजना) के तहत स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा निर्मित तिरंगे झंडों की बिक्री हेतु जनपद मुख्यालयों में स्टॉल लगाये जा रहे है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में फसल विविधीकरण और व्यापवर्तन के लिए लागू होगा पायलट प्रोजेक्ट ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इक्रीसेट के वैज्ञानिकों संग हुई बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित आकलन करने की दिशा...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

झंडा स्थापना के साथ मां महामाया दुर्गा उत्सव के 14वें वर्ष का शुभारंभ ..

विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, भव्य दरबार सजाने की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार .. सक्ती, पुराना स्टेट बैंक के पास आयोजित...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का संदेश ..

वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल बोले—जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना जरूरी .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

गड्ढे से शौचालय तक छिपाकर रखी थी महुआ शराब, आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने खोला राज

सोंठी और चमरवाह में दबिश देकर 31 लीटर महुआ शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल , आबकारी अधिकारी आशीष...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

पात्र और जरूरतमंदों को प्राथमिकता से मिले श्री रामलला दर्शन योजना का लाभ : सांसद कमलेश जांगड़े ..

दिशा समिति की बैठक में सांसद ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायत,...

खबर रायगढ़21 घंटे ago

मुख्यमंत्री साय आज से दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर ..

चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल, सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा .. रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस ..

रायपुर, केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय , महतारी वंदन योजना...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending