Connect with us

खबर बिलासपुर

बिलासपुर में स्काउट्स एवं गाइड्स का तृतीय सोपान शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न ..

Published

on

सेवा, निष्ठा और नेतृत्व के गुण जीवन का आधार – डॉ. सोमनाथ यादव ..

अनुशासन, सेवा और नेतृत्व का मिला प्रशिक्षण, सैकड़ों प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा ..

बिलासपुर, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बिलासपुर द्वारा आयोजित तृतीय सोपान जांच परीक्षा शिविर 11 अगस्त से 14 अगस्त 2025 तक विभिन्न संस्थाओं के कब – बुलबुल, स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर का तृतीय चरण – स्वर्ण पंख, तृतीय सोपान, निपुण जाँच परीक्षा शिविर आयोजित रहा।

कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को अनुशासन का पूर्ण पालन करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि स्काउटिंग जीवन में सही राह दिखाकर आगे बढ़ने की शक्ति देती है। उन्होंने स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर को सेवा, निष्ठा और नेतृत्व के गुण अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मिथलेश मिश्रा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक संचालक क्रीड़ा जी. डी. गर्ग एवं विजय कुमार यादव, राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) एवं शिविर संचालक उपस्थित रहे।

इस चार दिवसीय शिविर में प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार, गांठ-बंधन, पायनियरिंग, टीमवर्क, सामाजिक सेवा एवं नेतृत्व क्षमता जैसे विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही, सांस्कृतिक गतिविधियों, देशभक्ति गीतों एवं सामूहिक खेलों के माध्यम से स्काउटिंग के मूल्यों को आत्मसात करने पर जोर दिया गया। इस शिविर में कब–06, बुलबुल –22, स्काउट–80, गाइड–167, रोवर–21 एवं रेंजर 47 की संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक जाँच परीक्षा भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने कौशल और ज्ञान का प्रदर्शन किया।

शिविर के सफल आयोजन में प्रशिक्षकों, विद्यालय प्रभारी, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन एवं स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा। उक्त कार्यक्रम में जिला सचिव सुश्री लता यादव, संतोष त्रिपाठी, राजेंद्र कौशिक, नवीन यादव, श्रीमती माधुरी यादव, रागिनी चौधरी, श्रीमती कल्पना सिंह एवं जिले के अन्य स्काउटर – गाइडर, रोवर्स – रेंजर्स, स्काउट – गाइड पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

गोरखापाली घटना पर भाजपा ने जताई चिंता, मृतक कोटवार के परिवार को न्याय और आर्थिक मदद का भरोसा ..

होली के दिन हुई हिंसक घटना पर भाजपा की प्रतिक्रिया, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग .. सक्ती, जिले के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कोटेतरा की सरपंच सुनीता रमेश साहू के प्रयास से छापर मोहल्ले में पानी की समस्या दूर, 50–60 परिवारों को राहत ..

सक्ती, जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटेतरा में सरपंच श्रीमती सुनीता रमेश साहू के प्रयासों से छापर मोहल्ले के लोगों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

टी20 विश्वकप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टी20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत द्वारा विश्व कप...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

महतारी वंदन योजना के पैसों से श्रीमती सरस्वती केंवट ने बढ़ाया अपना होटल व्यवसाय, हर माह 10–15 हजार की आमदनी ..

मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक उनसे कहा, हम आपके होटल जरूर आएंगे, हमें चाय पिलाइएगा और भजिया-पकोड़ा भी खिलाइएगा , महतारी वंदन...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 69 लाख 48 हजार महिलाओं के खातों में 25वीं किश्त के रूप में 641 करोड़ 58...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

पेंशनर संघ व देवांगन समाज के साथ नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने मनाया होली मिलन, दिया भाईचारे का संदेश ..

सक्ती में होली मिलन समारोह में रंगा भाईचारे का रंग, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने दी सभी को शुभकामनाएं...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की स्वीकृति से सक्ती में शुरू हुआ बोर खनन, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद ..

नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की पहल रंग लाई, सभी वार्डों में बोर खनन से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अशासकीय विद्यालय संगठन के जिलाध्यक्ष बने योगेश साहू, नितिन सोनी को मिली सचिव की जिम्मेदारी — जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन रायपुर से संबद्ध अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ, जिला सक्ती इकाई का पुनर्गठन किया गया। इस...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने किया नारी शक्ति का सम्मान ..

महिलाएं हर क्षेत्र में आगे, नारी सम्मान से ही समाज का विकास — महिला दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सक्ती में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन एवं विविध कार्यक्रम आयोजित ..

नारी ही नारायणी : हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं महिलाएं – सांसद कमलेश जांगड़े , मुख्यमंत्री विष्णु देव...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending