Connect with us

खबर कोरबा

कोरबा मे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर सद्भावना दिवस का आयोजन ..

Published

on

चरणदास महंत बोले – पंचायती राज की नींव रखने वाले थे स्व. राजीव गांधी ,

जयसिंह अग्रवाल ने कहा – हर क्षेत्र में उत्कृष्टता के प्रतीक थे स्व. राजीव गांधी ..

कोरबा, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का 81वां जन्मदिवस सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम परिसर, टी.पी. नगर कोरबा में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे और पुष्प अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था के जरिए गांवों को अधिकार संपन्न बनाने की पहल की। उनकी सोच थी कि गांव का व्यक्ति अपने अधिकार और कर्तव्यों को समझकर ईमानदारी से उनका पालन करे। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रवाद, धर्मनिरपेक्षता और समाजवादी विचारधारा ही भारत की प्रासंगिक पहचान है।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि पंचायती राज की स्थापना का श्रेय स्व. राजीव गांधी को ही जाता है। उन्होंने देशभर में भ्रमण कर सभी वर्गों से चर्चा की और विकास योजनाओं को नया आयाम दिया। कोरबा जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्राम रंजना में उनका आगमन ऐतिहासिक रहा। उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी हर क्षेत्र में उत्कृष्टता के प्रतीक रहे और उनकी सोच भारत को अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर विशिष्ट पहचान दिलाने पर केंद्रित थी।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष सपना चौहान, सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, हरीश परसाई, प्रदेश सचिव विकास सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष नारायण कुर्रे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस दौरान सभी वक्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के योगदान और उनके दूरदर्शी नेतृत्व को याद करते हुए कहा कि उनकी सोच और नीतियों से आज भी देश को दिशा मिल रही है। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजन ने एक स्वर से उनके पदचिह्नों पर चलकर देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..15 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..15 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा2 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending