Connect with us

खबर सक्ती ...

प्रशिक्षण का लाभ बच्चो तक पहुंचाएं डॉ. कुमुदिनी बाघ द्विवेदी ..

Published

on

जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला कमिश्नर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती ने किया यूनिट लीडर बेसिक प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण ,

बी.ई.ओ.(सक्ती) पदेन सहायक जिला आयुक्त दिलीप कुमार पटेल का भी हुआ आगमन ..

सक्ती, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य के राज्य मुख्य संरक्षक महामहिम राज्यपाल डॉ. रमेन डेका के मुख्य संरक्षण व यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय के संरक्षण तथा सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता व राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन तथा राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशन में स्काउटिंग- गाइडिंग गतिविधि के विस्तार के लिए सभी विद्यालयों में बालक -बालिकाओं के लिए स्काउट्स गाइड्स दल संचालक हेतु यूनिट लीडर तैयार करने के लिए राज्य भर के विभिन्न जिलों में बेसिक यूनिट लीडर प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है ।इसी कड़ी में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती की यूनिट लीडर बेसिक प्रशिक्षण की बहुप्रशिक्षित मांग को राज्य मुख्यालय ने स्वीकृति प्रदान कर जिला में यूनिट लीडर बेसिक प्रशिक्षण की अनुमति प्रदान की है। जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त कुमुदिनी बाघ द्विवेदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती द्वारा दिनांक 18 अगस्त से 24 अगस्त 2025 तक शासकीय अनुसूचित जाति बालक आश्रम शाला अड़भार में आयोजित हो रहा है। इस प्रशिक्षण में स्काउट मास्टर के लिए 17, गाइड कैप्टन के लिए 15, रोवर स्काउट लीडर के लिए 18 एवं रेंजर लीडर के लिए 18 इस तरह कुल 68 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को बेसिक ट्रेनिंग दी जा रही है। इस प्रशिक्षण के लिए राज्य मुख्यालय द्वारा दक्ष एवं कुशल तथा स्काउटिंग- गाइडिंग के विषय विशेषज्ञ संचालक मंडल का गठन किया गया है। जिसमें स्काउट विभाग के शिविर संचालक दिगंबर सिंह कौशिक ए.एल.टी. (कोरबा), सहायक शिविर संचालक प्रीतम राजवाड़े (कोरबा), पूरन लाल पटेल (जांजगीर), रोवर विभाग के शिविर संचालक अक्षय सतपथी ए.एल.टी (रायगढ़), सहायक शिविर संचालक संतोष त्रिपाठी (बिलासपुर), गाइड विभाग की शिविर संचालक डॉ. धनमत महंत ए.एल.टी. (जांजगीर), सहायक शिविर संचालक पूर्णिमा भट्टाचार्य (कोरबा), अर्चना मसीह (जी.पी.एम) व रेंजर विभाग की शिविर संचालक साहिना परवीन ए.एल.टी. (रायपुर) सहायक शिविर संचालक संचालक लक्ष्मी किरण महंत (रायगढ़) को नियुक्ति गई है।
जिनके द्वारा यूनिट लीडर का बुनियादी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के उपरांत यूनिट लीडर स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, रोवर स्काउट लीडर, रेंजर लीडर बनकर अपने -अपने विद्यालयों के बच्चों के साथ दल का संचालन करने में सक्षम होंगे। प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस दिनांक 21 अगस्त 2025 को जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त कुमुदिनी बाग द्विवेदी ने प्रशिक्षण शिविर का आकस्मिक निरीक्षण किया उन्होंने अपने उद्बोधन में प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण कार्य को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया ताकि स्कूली बच्चों को इसका लाभ मिल सके एवं विद्यालयों में स्काउटिंग एवं गाइडिंग का सुचारू ढंग से संचालन हो सके उन्होंने स्काउटिंग एवं गाइडिंग को वर्तमान परिदृश्य में छात्रों में अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं एवं जिला संघ के पदाधिकारियों एवं प्रभारियों को शिविर संचालन की बधाई दी।

सक्ती के विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं पदेन सहायक जिला आयुक्त दिलीप कुमार पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती स्काउटिंग एवं गाइडिंग में सक्रियता से काम कर रहा है, जो हमारे लिए गर्व का विषय है। जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल ने बधाई संदेश प्रेषित कर सभी प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण प्राप्त कर जिला संघ सक्ती को स्काउटिंग गाइडिंग के क्षेत्र में सशक्त बनाकर प्रदेश स्तर पर एक नई पहचान दिलाने की अपील की है। ज्ञात हो कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स बालचर बालक -बालिकाओं द्वारा राज्य मुख्यालय से जारी वार्षिक कैलेंडर के अनुरूप विभिन्न सेवा कार्यों का संचालन किया जाता है इनमें सामुदायिक सहभागिता के अंतर्गत वृक्षारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता सड़क सुरक्षा जागरूकता, पियाऊ घर संचालन जैसे सेवा कार्य किए जाते हैं। स्काउट एवं गाइड्स बच्चों को एक निर्धारित पाठ्यक्रम को क्रमिक रूप से पूरा करना होता है जिसमें प्रवेश पाठ्यक्रम 3 माह, दीक्षा पाठ्यक्रम 3 माह, प्रथम सोपान 6 माह, द्वितीय सोपान 6 माह, एवं तृतीय सोपान 9 माह में पूरा करना होता है।

तृतीय सोपान सफल होने वाले स्काउट्स एवं गाइड्स बच्चे राज्य पुरस्कार की परीक्षा में शामिल होते हैं इसमें सफल बच्चों को राज्यपाल अवार्ड प्राप्त होता है। राज्यपाल पुरस्कृत बच्चों को राष्ट्रपति अवार्ड की परीक्षा दिलाने की पात्रता मिलती है। एवं राष्ट्रपति अवार्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त होता है। राज्यपाल एवं राष्ट्रपति पुरस्कृत स्काउट्स -गाइड्स को बोर्ड परीक्षा में क्रमशः 10 प्रतिशत एवं 15 प्रतिशत अंक तथा रेलवे जैसे सरकारी नौकरी में विशेष कोटा प्रदान किया जाता है।
साथ ही साथ स्काउटिंग-गाइडिंग से बच्चों में अनुशासन, स्वालंबी, समाज सेवा की भावना, कर्तव्य निष्ठा, नेतृत्व क्षमता, देश भक्ति ‌एवं आदर्श नागरिक बनने के गुण का विकास होता है। ऐसे में विद्यालय में प्रशिक्षित यूनिट लीडर की भूमिका अहम हो जाती है।

इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं को स्काउटिंग -गाइडिंग की मूलभूत जानकारी जैसे स्काउट प्रतिज्ञा, नियम, शिविर नियम, प्रार्थना, झंडा गीत साइन सेल्यूट, संगठन का प्रशासनिक ढांचा, हाथ व सीटी के संकेत, गांठे व व्हीपिंग, आंदोलन का मूलभूत सिद्धांत प्राथमिक चिकित्सा, कैंपफायर, हाईक जैसे बुनियादी विषय का बारिकी से प्रशिक्षण कराया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड में शिक्षा अधिकारी (सक्ती) के आगमन पर सभी जिला पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर सहायक जिला सांख्यिकी अधिकारी राकेश कुमार अग्रवाल और सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी व भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला जिला संघ सक्ती के कोषाध्यक्ष अमर सिंह राज भी शामिल रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा2 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending