Connect with us

खबर सक्ती ...

जल आवर्धन योजना में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा नगर मंडल ने केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से की शिकायत ..

Published

on

चार साल बाद भी अधूरा काम, 90% भुगतान पर उठे सवाल ,

टूटी सड़कें-कीचड़ से नगर परेशान, केंद्रीय जांच की माँग तेज ..

सक्ती, भाजपा नगर मंडल सक्ती के पदाधिकारी एवं पार्षदों ने जल आवर्धन योजना के तहत चल रहे पाइपलाइन कार्य में निर्माण एजेंसी की मनमानी को लेकर केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास राज्य मंत्री तोखन साहू को शिकायत पत्र सौंपा। उन्होंने भुगतान पर तत्काल रोक लगाने एवं केंद्रीय टीम से उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

27 अगस्त को क्षेत्रीय सांसद कमलेश जांगड़े के निवास पर पहुंचे मंत्री तोखन साहू से भाजपा पदाधिकारियों ने अलग से बैठक कर विस्तार से चर्चा की। नेताओं ने बताया कि योजना 2 वर्षों में पूरी होनी थी, किंतु 4 वर्ष बाद भी मात्र 30% कार्य अधूरा पड़ा है जबकि एजेंसी को लगभग 90% भुगतान कर दिया गया है। इसके बावजूद अब तक नगरवासियों को पानी की एक बूंद भी नसीब नहीं हुई है।

सड़कों और नालियों को किया क्षतिग्रस्त –

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने आरोप लगाया कि निर्माण एजेंसी ने करोड़ों की लागत से बने सड़क, नाली और अन्य निर्माण कार्यों को नुकसान पहुंचाया है। महीनों बीतने के बाद भी मरम्मत नहीं की गई। भारी बरसात में जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ से नगरवासी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि 100 करोड़ की लागत से शुरू हुई योजना अब बढ़कर 120 करोड़ तक पहुंच गई है, लेकिन पानी की सुविधा आज तक उपलब्ध नहीं है।

नगरपालिका उपाध्यक्ष भारत यादव ने भी एजेंसी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि रात के अंधेरे में वार्डों की सड़कों व नालियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और कोई सुधार कार्य नहीं किया गया।

मंत्री ने दिलाया जांच का आश्वासन –

भाजपा नेताओं ने मंत्री को बताया कि कई जगहों पर घटिया व पुराने पाइप लगाए जा रहे हैं। इस पर मंत्री तोखन साहू ने शीघ्र जांच कराने का आश्वासन दिया। वहीं सांसद कमलेश जांगड़े ने भी स्पष्ट कहा कि जब तक जनता को पानी नहीं मिलेगा, तब तक एजेंसी को भुगतान नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिला मंत्री भवानी तिवारी, सांसद प्रतिनिधि संजय रामचंद्र, नगरपालिका उपाध्यक्ष भारत यादव, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष पहलवान दास, नगर महामंत्री संजय अग्रवाल, विजय जायसवाल, पार्षद पिंटू यादव, गोविंद देवांगन, सुरेश साहू, मनोज सोनी, मंडल उपाध्यक्ष दादू केवंट, परमेश्वर साहू, पिंटू सिंघल, रामावतार साहू सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..14 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..14 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..15 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

खबर बिलासपुर15 घंटे ago

सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग ..

प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला...

खबर बिलासपुर15 घंटे ago

निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का संचालक खाद्य ने किया निरीक्षण ..

गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी व त्वरित राशन वितरण का लाभ .....

खबर अकलतरा ..16 घंटे ago

परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन व साइबर जागरूकता अभियान आयोजित ..

वेल विशर फाउंडेशन की पहल, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताए सफलता और साइबर सुरक्षा के मंत्र .. अकलतरा, शासकीय हाई...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

उद्यानिकी किसानों के लिए सुनहरा मौका: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा ..

सक्ती, जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत खरीफ मौसम की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending