Connect with us

खबर सक्ती ...

मोटरसाइकिल लूट का एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार, जांच में जुटी सक्ती पुलिस ..

Published

on

आरोपी से बरामद हुई लूटी गई हीरो एचएफ डीलक्स ..

सक्ती, थाना सक्ती पुलिस ने मोटरसाइकिल लूटपाट के मामले में फरार चल रहे आरोपी अरमान खान (22 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 4, बाजारपारा सक्ती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से लूटी गई हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक सीजी 11 एएन 6028) भी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी अमित कुमार सिदार, निवासी गढ़गोढ़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 26 अगस्त को वह राशन खरीदकर लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम मसानिया हाईवे चौक के पास आरोपी अरमान और उसके साथी ने लिफ्ट मांगी। सुनसान जगह पहुंचने पर आरोपियों ने प्रार्थी को गाली-गलौज कर मारपीट की और मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन पर फरार आरोपी की तलाश की जा रही थी। दिनांक 28 अगस्त को घेराबंदी कर अरमान को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकारते हुए बताया कि मोटरसाइकिल को उसने शराब भट्टी, सक्ती के तालाब किनारे छुपाकर रखा था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं उसके फरार साथी की तलाश जारी है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक लखनलाल पटेल के नेतृत्व में सउनि सुरेंद्र सिंह, प्र.आर. संजीव शर्मा, विनोद कंवर एवं आर. यादराम चंद्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...19 मिनट ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..22 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..23 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..23 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

खबर बिलासपुर23 घंटे ago

सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग ..

प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला...

खबर बिलासपुर23 घंटे ago

निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का संचालक खाद्य ने किया निरीक्षण ..

गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी व त्वरित राशन वितरण का लाभ .....

खबर अकलतरा ..24 घंटे ago

परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन व साइबर जागरूकता अभियान आयोजित ..

वेल विशर फाउंडेशन की पहल, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताए सफलता और साइबर सुरक्षा के मंत्र .. अकलतरा, शासकीय हाई...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending