Connect with us

खबर सक्ती ...

एनएचएम कर्मचारियों ने सांसद कमलेश जाँगड़े को सौंपा ज्ञापन, स्थायीकरण और वेतन सुधार की मांग ..

Published

on

सांसद ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन, कर्मचारियों ने जताई उम्मीद ..

सक्ती, नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर जांजगीर-चाम्पा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जाँगड़े को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में एनएचएम कर्मचारी उपस्थित रहे।

ज्ञापन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया कि वे पिछले दो दशकों से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बनकर कार्य कर रहे हैं। कोविड-19 जैसी आपात परिस्थितियों में भी उन्होंने जान की परवाह किए बिना जनसेवा की, लेकिन आज तक उनकी सेवाओं का स्थायीकरण नहीं हो पाया है। कर्मचारियों ने नियमितीकरण, वेतन विसंगति दूर करने, सेवा शर्तों में सुधार, 27 प्रतिशत वेतन, भविष्य निधि और बीमा सुविधा जैसी प्रमुख मांगों को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की।

कर्मचारियों ने कहा कि सरकार बार-बार आश्वासन देती रही है लेकिन आज तक उनकी समस्याओं का ठोस समाधान नहीं हुआ। कर्मचारियों का आरोप है कि चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों को भी भुला दिया गया है, जिससे उनमें गहरा असंतोष व्याप्त है।

सांसद श्रीमती कमलेश जाँगड़े ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वे इस विषय को केंद्र एवं राज्य सरकार के समक्ष रखेंगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में एनएचएम कर्मचारियों का योगदान अतुलनीय है और उनकी जायज मांगों का समाधान होना चाहिए।

एनएचएम कर्मचारी प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि सांसद के माध्यम से उनकी आवाज उच्च स्तर तक पहुंचेगी और शीघ्र ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

गोरखापाली घटना पर भाजपा ने जताई चिंता, मृतक कोटवार के परिवार को न्याय और आर्थिक मदद का भरोसा ..

होली के दिन हुई हिंसक घटना पर भाजपा की प्रतिक्रिया, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग .. सक्ती, जिले के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कोटेतरा की सरपंच सुनीता रमेश साहू के प्रयास से छापर मोहल्ले में पानी की समस्या दूर, 50–60 परिवारों को राहत ..

सक्ती, जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटेतरा में सरपंच श्रीमती सुनीता रमेश साहू के प्रयासों से छापर मोहल्ले के लोगों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

टी20 विश्वकप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टी20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत द्वारा विश्व कप...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

महतारी वंदन योजना के पैसों से श्रीमती सरस्वती केंवट ने बढ़ाया अपना होटल व्यवसाय, हर माह 10–15 हजार की आमदनी ..

मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक उनसे कहा, हम आपके होटल जरूर आएंगे, हमें चाय पिलाइएगा और भजिया-पकोड़ा भी खिलाइएगा , महतारी वंदन...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 69 लाख 48 हजार महिलाओं के खातों में 25वीं किश्त के रूप में 641 करोड़ 58...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

पेंशनर संघ व देवांगन समाज के साथ नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने मनाया होली मिलन, दिया भाईचारे का संदेश ..

सक्ती में होली मिलन समारोह में रंगा भाईचारे का रंग, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने दी सभी को शुभकामनाएं...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की स्वीकृति से सक्ती में शुरू हुआ बोर खनन, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद ..

नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की पहल रंग लाई, सभी वार्डों में बोर खनन से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अशासकीय विद्यालय संगठन के जिलाध्यक्ष बने योगेश साहू, नितिन सोनी को मिली सचिव की जिम्मेदारी — जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन रायपुर से संबद्ध अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ, जिला सक्ती इकाई का पुनर्गठन किया गया। इस...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने किया नारी शक्ति का सम्मान ..

महिलाएं हर क्षेत्र में आगे, नारी सम्मान से ही समाज का विकास — महिला दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सक्ती में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन एवं विविध कार्यक्रम आयोजित ..

नारी ही नारायणी : हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं महिलाएं – सांसद कमलेश जांगड़े , मुख्यमंत्री विष्णु देव...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending