Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: निर्माणाधीन मकान से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो विधि से संघर्षरत बालक भी संलिप्त ..

Published

on

पुलिस ने बरामद किए चोरी के टुल्लू पंप और लोहे की खिड़कियां ..

सक्ती, थाना सक्ती पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, वहीं इस वारदात में शामिल दो विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सोंठी निवासी प्रार्थी विजय कुमार नामदेव ने थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोरों ने 3 नग लोहे की खिड़की और एक टुल्लू पंप चोरी कर लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी लखनलाल पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसपास के इलाकों में लगातार पतासाजी शुरू की। इस दौरान संदेही प्रेम डेंसिल (21 वर्ष) पिता संतोष डेंसिल निवासी ग्राम सोंठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल की और बताया कि उसने यह चोरी दो विधि से संघर्षरत बालकों के साथ मिलकर की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए तीन खिड़की और टुल्लू पंप बरामद कर जब्त कर लिया। विधि से संघर्षरत बालकों से भी परिजनों की मौजूदगी में पूछताछ की गई।

पुलिस ने आरोपी प्रेम डेंसिल को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। बालकों के विरुद्ध भी कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक लखनलाल पटेल, सउनि राजेश यादव, प्र.आर. संजीव शर्मा, आरक्षक यादराम चंद्रा, बृजमोहन नेताम, गौरसिंह कंवर एवं थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा2 घंटे ago

इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के नोडल अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न ..

युवा मतदाताओं को जोड़ने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के दिए गए निर्देश .. कोरबा, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती के ग्राम सिरली में जुआ फड़ पर सक्ती पुलिस का बड़ा छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार ..

जुआ के गढ़ में पुलिस की दबिश, 17,060 रुपए नगद समेत 6.97 लाख का मशरूका जब्त; कई जुआरी मौके से...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 689.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में हुई 20.3 मिमी बारिश, नया बाराद्वार में सर्वाधिक 50.3 मिमी .. सक्ती, सक्ती जिले में इस...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सभी भूमिधारकों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य ..

बिना फार्मर आईडी के विभागीय योजनाओं के लाभ से हो सकते हैं वंचित, सभी खसरों को आईडी से लिंक कराना...

खबर रायगढ़4 घंटे ago

🚨 SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 छाल पुलिस ने चोरी का सामान व वारदात में प्रयुक्त तीन बाइक सहित 3 लाख रुपए का मशरूका किया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो हुई सम्मानित ..

सक्ती जिला संवाद में शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान, लीनेस क्लब सक्ती के सेवा कार्यों की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending