Connect with us

खबर सक्ती ...

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना प्रचार रथ को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ..

Published

on

प्रचार रथ गांव-गांव जाकर बताएगा सोलर ऊर्जा से मिलने वाले लाभ और सब्सिडी ..

सक्ती, जिले में आम जनता तक योजनाओं की जानकारी पहुँचाने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार रथ को कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर तोपनो ने इस योजना के विषय में बताया कि यह योजना ग्रामीण एवं शहरी दोनों ही क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए अत्यंत लाभकारी है। यह प्रचार रथ जिले के सभी विकासखंडों के गांव-गांव पहुँचकर आमजन को इस योजना की विशेषताओं, आवेदन प्रक्रिया और इससे मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी देगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना देश को ऊर्जा की दिशा में आत्मनिर्भर बनाएगी। सरकार द्वारा सोलर पैनल स्थापना पर सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के खाते में दी जाएगी। इससे आम परिवार को बिजली खर्च में राहत मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी परिवारों तक सौर ऊर्जा के लाभ को पहुँचाना ..

कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सूर्यघर योजना रथ जिले के विभिन्न ग्रामों एवं कस्बों में घूम घूम कर लोगों को योजना की जानकारी देगा। रथ के माध्यम से आम जनता को यह बताया जाएगा कि छत पर सोलर पैनल लगवाकर वे अपने बिजली बिल को कम कर सकते हैं तथा अतिरिक्त बिजली विक्रय कर आमदनी भी प्राप्त कर सकते हैं। कलेक्टर तोपनो ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना का जमीनी स्तर पर अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि जिले के पात्र परिवार इस योजना के तहत आवेदन कर अधिक से अधिक लाभ ले सकें। उन्होंने ग्रामीणजनों से भी अपील की है कि वे इस योजना की जानकारी प्राप्त कर इसका लाभ अवश्य उठाएँ। इस अवसर पर विद्युत विभाग के सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

बता दे कि इस योजना के तहत उपभोक्ता स्वयं अपने घर की छत पर रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाकर बिजली उत्पादन कर उर्जादाता भी बन सकेंगे। इस योजना के तहत अपना पंजीयन करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल pmsuryaghar.gov.in एवं पीएम सूर्यघर मोबाइल एप्प , सीएसपीडीसीएल की वेबसाइट अथवा टोल फ्री नम्बर 1912 पर काल कर पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है। इस योजना के तहत एक किलोवाट का सोलर प्लांट लगाने पर केन्द्र सरकार से 30000 रुपए एवं राज्य सरकार से 15000 रुपए की सब्सिडी मिलती है। इसी तरह दो किलोवाट सोलर प्लांट लगाने पर केंद्र सरकार की तरफ से 60000 रुपए तो राज्य सरकार की तरफ से 30000 रुपए की सब्सिडी और तीन किलोवाट सोलर प्लांट लगाने पर केन्द्र सरकार की तरफ से 78000 रुपए तो राज्य सरकार की तरफ से 30000 रुपए की सब्सिडी मिलती है।

इस योजना से न केवल घर-घर रोशनी पहुँचेगी बल्कि अतिरिक्त ऊर्जा उत्पादन से आर्थिक मजबूती भी मिलेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..14 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..14 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending