खबर सक्ती ...
छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष महोत्सव : कांसा में सियान जतन क्लीनिक आयोजित, 21 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष महोत्सव के तहत हर दिन हर घर आयुर्वेद अभियान के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर कांसा में सियान जतन क्लीनिक का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 21 वृद्धजनों का बीपी, शुगर और रक्त की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधि वितरण किया गया।

कार्यक्रम में “स्वस्थ जीवन का आधार, जब हो आयुर्वेद का व्यवहार” थीम पर आयुर्वेदानुसार दिनचर्या व ऋतुचर्या के पालन के महत्व की जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को नियमित योगाभ्यास करने, समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करवाने और मानसिक स्वास्थ्य मजबूत करने हेतु आचार रसायन एवं आहारविधि संबंधी सुझाव दिए गए।

इस अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर कांसा की चिकित्सक डॉ. अंजली गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में औषधालय की कर्मचारी श्रीमती धनबाई राज, श्रीमती रंजना देवी पटवा एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login