खबर सक्ती ...
जैजैपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चार आरोपी गिरफ्तार ..

47 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त, सभी आरोपी जेल दाखिल ,
एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाया अभियान ..

सक्ती, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में अवैध शराब बिक्री, परिवहन व संग्रहण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना जैजैपुर पुलिस ने 12 एवं 13 सितंबर को लगातार कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
जैजैपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक जी.एस. राजपूत के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में सबसे पहले मुखबिर सूचना पर जैजैपुर क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की गई।
इसमें — रंजीत चन्द्रा (55 वर्ष), निवासी चोरभट्ठी को बिजली ऑफिस रोड नहरपार के पास शराब बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपी के पास से 34 पौवा देशी प्लेन शराब (कुल 6.120 बल्क लीटर) जब्त की गई।
घासीराम लहरे (57 वर्ष), निवासी ग्राम दतौद के घर के सामने से 16 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।
कुंजीलाल गोंड़ (45 वर्ष), निवासी ग्राम दतौद के पास से 14 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
इसी तरह 13 सितंबर को दिलभाग खुंटे (44 वर्ष), निवासी बैहागुड़रू को कुटराबोड नहर पुल के पास शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया। उसके पास से 11 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।
कुल मिलाकर जैजैपुर पुलिस ने चार अलग-अलग स्थानों से 47.12 लीटर शराब जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पाया गया।
उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक जी.एस. राजपूत के साथ सउनि लाला राम खूंटे, प्र.आर. लक्ष्मीनारायण कंवर, प्र.आर. अनुप खलखो, आर. गोविन्द पटेल, आर. रामकुमार उरांव, आर. संजय सोनवानी, आर. कामता मार्चे, आर. विजय कुमार कुर्रे, आर. मनोज खटर्जी, आर. प्रहलाद सोनवानी, आर. जय प्रकाश उरांव, आर. मनोज लहरे व म.आर. पूजा सिदार का विशेष योगदान रहा।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login