खबर सक्ती ...
नगरदा थाना में दुर्गा समिति एवं शांति समिति की बैठक, सुरक्षा के कड़े निर्देश जारी ..

नवरात्रि-दशहरा पर्व शांति व सौहार्द से मनाने की अपील ..
सक्ती, थाना नगरदा में आज 18 सितम्बर को दुर्गा समिति एवं शांति समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निर्णय लिया गया कि बिजली खंभों के नीचे पंडाल नहीं लगाए जाएंगे तथा बिजली तारों के ज्वाइंट सही तरीके से टेप किए जाएंगे। प्रत्येक पंडाल में कम से कम पाँच सीसीटीवी कैमरे लगाने और रात्रि में तीन व्यक्तियों द्वारा मूर्ति एवं पंडाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पंडाल सड़क पर नहीं लगाने और यातायात में बाधा न पहुँचाने पर भी जोर दिया गया।
महिला-पुरुषों की अलग-अलग बैठक व्यवस्था, समिति द्वारा वॉलिंटियर नियुक्त करने तथा उनकी सूची थाना में जमा करने का निर्णय लिया गया। रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डीजे और साउंड सिस्टम पर प्रतिबंध रहेगा। मूर्ति विसर्जन शाम 5 बजे तक करना होगा तथा नदी-तालाब में डीजे का उपयोग पूर्णतः वर्जित रहेगा। साथ ही, पिकअप, छोटा हाथी व मेटाडोर जैसे मालवाहक वाहनों में बैठकर झांकी या देवी दर्शन के लिए यात्रा करने पर रोक लगाई गई।
बैठक में दुर्गा समिति के सदस्य, ग्राम कोटवार, सरपंच व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी से नवरात्रि और दशहरा पर्व को शांति व सौहार्दपूर्वक मनाने की अपील की गई।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login