खबर सक्ती ...
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकरेलीकला में समीक्षा बैठक सम्पन्न ..

अध्यक्ष रोशन लाल पटेल ने किया बड़ा ऐलान, 10वीं एवं 12वीं के टॉप टेन में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा 21 हजार का पुरस्कार ..
सक्ती, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकरेलीकला में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की द्वितीय समीक्षा बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता शाला विकास समिति के अध्यक्ष रोशन लाल पटेल ने की। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में पालकगण भी उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वप्रथम विद्यालय के शिक्षकों ने कक्षा-वार और माह-वार पाठ्यक्रम अनुसार अध्यापन की समीक्षा प्रस्तुत की। हाल ही में सम्पन्न तिमाही परीक्षा के परिणामों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान पालकों ने सुझाव रखा कि जो विद्यार्थी शैक्षणिक रूप से कमजोर हैं, उन्हें पहली पंक्ति में बैठाकर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन किया जाए, ताकि बच्चे पीछे न रह जाएं।
अध्यक्ष रोशन लाल पटेल ने भी पालकों के सुझावों का समर्थन करते हुए कहा कि शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे नियमित रूप से समय पर विद्यालय पहुंचें और गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सप्ताह में एक दिन बच्चों के लिए “प्रतिभा प्रदर्शन दिवस” रखा जाए, ताकि उनकी छिपी प्रतिभा को मंच मिल सके और आत्मविश्वास में वृद्धि हो।

बैठक का मुख्य आकर्षण वह घोषणा रही जिसने विद्यार्थियों के बीच उत्साह का संचार कर दिया। रोशन लाल पटेल ने घोषणा की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकरेलीकला के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के जो भी विद्यार्थी राज्य स्तर पर टॉप टेन में स्थान बनाएंगे, उन्हें 21,000 रुपये की राशि से पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। इस घोषणा के बाद उपस्थित विद्यार्थियों और पालकों में जोश और उमंग देखने को मिला।
अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता का मूलमंत्र नियमित अध्ययन, आत्मअनुशासन और समय का सही प्रबंधन है। उन्होंने बच्चों को अभी से पढ़ाई पर फोकस करने और कठिन परिश्रम से लक्ष्य हासिल करने की सलाह दी।
बैठक में शिक्षकों ने भी अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और आश्वासन दिया कि वे विद्यार्थियों की प्रगति के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं ली जाएंगी और उनकी व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा।

इस समीक्षा बैठक में शिक्षक डी.पी. सिदार, सत्यनारायण कंवर, रामचंद्र देवांगन, प्रमोद कुमार देवांगन, झनक राम टंडन, चोरेन्द्र सिंह पैंकरा, चन्दन सिदार, अशोक कुमार राठौर, श्याम सुंदर राठौर एवं शिक्षिकाएं श्रीमती सरिता देवांगन, श्रीमती सुरभि प्रधान, श्रीमती राजकुमारी मरावी और प्रीति शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
ग्राम सकरेलीकला के अलावा सरवानी और बोरदा गांव से आए पालकों ने भी सक्रिय रूप से अपने विचार साझा किए और विद्यालय की प्रगति में सहयोग का आश्वासन दिया।
इस प्रकार यह समीक्षा बैठक न केवल शिक्षकों और पालकों के बीच समन्वय का सशक्त मंच बनी, बल्कि विद्यार्थियों को उत्कृष्टता की ओर बढ़ने के लिए नई दिशा भी प्रदान की।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login