Connect with us

खबर सक्ती ...

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के मानवीय पहल से नन्हें दिव्यांग बच्चों को मिली नई उड़ान ..

Published

on

SJR टीम सक्ती की सेवा भावना से खिले मासूम चेहरों पर मुस्कान ..

सक्ती, “सेवा ही सच्ची साधना है” — इस भावना को साकार करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के निर्देशन और आदेश पर दो नन्हें दिव्यांग बच्चों के जीवन में खुशियों की नई किरण जग-मगा उठी।

मामला तब सामने आया जब SJR टीम सक्ती के सदस्य रवि चंद्रोशा और सौरभ उपाध्याय को जानकारी मिली कि दो छोटे दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर की तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने यह सूचना अपने साथी राहुल अग्रवाल (प्रियंका) के माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी तक पहुंचाई।

स्थिति को समझते हुए डॉ. पूजा अग्रवाल ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके आदेश पर डीपीएम कीर्ति बाड़ा* ने *समाज कल्याण विभाग सक्ती के सहयोग से आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर दोनों बच्चों को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई।

इस पहल से बहन रामकुमारी सतनामी और अर्जुन कुमार जांगड़े को जीवन का नया सहारा मिला। रामकुमारी, जो लंबे समय से चारपाई पर जीवन व्यतीत कर रही थीं, अब व्हीलचेयर के सहारे फिर से मुस्कुराने लगी हैं।

इसके बाद SJR टीम के सदस्य सौरभ उपाध्याय, रवि चंद्रोशा, रोशन पटेल, पिंटू राठौर और मनोज यादव स्वयं बच्चों के घर पहुंचे। उन्होंने बच्चों को व्हीलचेयर के साथ मिठाई और फटाके भेंट किए, जिससे मासूम चेहरों पर खुशी की अनमोल चमक फैल गई।

टीम ने बताया कि क्षेत्र में ऐसे कई जरूरतमंद लोग हैं जिन्हें सहायता की आवश्यकता है। उन्होंने अपील की कि —

“यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति या बच्चे को व्हीलचेयर की आवश्यकता हो, तो वे नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें। टीम यथासंभव सहायता उपलब्ध कराएगी।”

📞 SJR टीम सक्ती (कटघोरा–सक्ती) 9827155345, 9131634230

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल, डीपीएम कीर्ति बाड़ा और SJR टीम सक्ती के इस मानवीय प्रयास को समाज के सभी वर्गों ने नमन किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश ..

समिति गठन, प्रशिक्षण और “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों पर जोर .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि शासकीय...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

राजस्व प्रकरणों पर सख्ती: कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

सीमांकन व बटांकन के लंबित मामलों में तेजी लाने अतिरिक्त टीम गठन व नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश .. बिलासपुर, कलेक्टर...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

तालाब गहरीकरण से निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : कलेक्टर ..

मिट्टी-मुरूम के लिए बनेगी सुनियोजित व्यवस्था, 200 तालाब होंगे गहरे , गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त कलेक्टर, ठेकेदारों को दी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending