Connect with us

खबर सक्ती ...

ग्राम जामपाली में आबकारी विभाग और महिला समूह की संयुक्त कार्रवाई ..

Published

on

समूह की महिलाओं ने नशे के खिलाफ चलाया जन जागरूकता अभियान ..

सक्ती, आबकारी वृत्त सक्ती के अंतर्गत ग्राम जामपाली में शुक्रवार को आबकारी विभाग ने महिला समूह के साथ मिलकर अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नशे के खिलाफ जन जागृति अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम में चल रहे अवैध शराब कारोबार की शिकायत पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर महुआ शराब बरामद की।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत जामपाली की महिलाओं द्वारा लगातार नशे के खिलाफ जन जागृति अभियान चलाया जा रहा है। गांव की महिलाओं ने बताया कि पंचायत के मना करने के बावजूद कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध शराब का कारोबार जारी था, जिससे गांव का माहौल बिगड़ रहा था। महिलाओं ने इसकी शिकायत आबकारी विभाग से की।

शिकायत के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने महिला समूह के साथ संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान भोपाल भारद्वाज पिता रामचरण के घर से चार प्लास्टिक पाउच, प्रत्येक में 500 मिलीलीटर, कुल दो लीटर महुआ शराब जब्त की गई। आरोपी ने मौके पर ही स्वीकार किया कि वह शराब के इन पाउचों को 30 रुपये में बेचता था। महिला समूह और आबकारी विभाग की मौजूदगी में आरोपी ने भविष्य में अवैध शराब का निर्माण या विक्रय न करने का वचन दिया।

कार्यवाही के दौरान धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक गोपाल डनसेना, स्टाफ सदस्य परस राम कहरा और वाहन चालक कमलेश यादव का विशेष योगदान रहा।

ग्राम पंचायत जामपाली की सरपंच श्रीमती कलावती सांडे और महिला समूह की सक्रिय भागीदारी से गांव में नशामुक्ति का संदेश फैलाया गया। महिलाओं ने जन जागृति अभियान चलाकर ग्रामीणों से नशे से दूर रहने और स्वच्छ, स्वस्थ समाज निर्माण का संकल्प लिया।

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने महिला समूह के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि विभाग आगे भी ऐसे जनहितकारी अभियानों में सक्रिय सहयोग देता रहेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..12 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..12 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending