खबर सक्ती ...
ड्रोन कैमरे से हो रही दीपावली की हाईटेक निगरानी, सक्ती में सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद ..

नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल और निरीक्षक लखन लाल पटेल की पहल पर नगरवासियों ने जताई प्रशंसा ..
सक्ती, दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से नगर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल एवं नगर निरीक्षक लखन पटेल के संयुक्त तत्वावधान में आज पूरे शहर में ड्रोन कैमरे से हाईटेक मॉनिटरिंग की गई।
ड्रोन की नज़र से मुख्य मार्गों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों की लाइव वाचिंग की गई, जिससे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा सके। नगर के विभिन्न स्थानों से प्राप्त वीडियो फुटेज के माध्यम से पुलिस और नगर पालिका की टीम ने हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखी।
दीपावली की पूर्व संध्या पर इस सतर्क और तकनीकी पहल की नगरवासियों ने खुलकर सराहना की। लोगों ने कहा कि ड्रोन कैमरे से निगरानी किए जाने से सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत हुई है तथा नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार है, इसे शांति और सौहार्द के साथ मनाना सबकी जिम्मेदारी है। वहीं नगर निरीक्षक लखन पटेल ने बताया कि ड्रोन मॉनिटरिंग के साथ-साथ पुलिस बल भी पूरे शहर में गश्त कर रहा है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
सक्ती में इस हाईटेक पहल से न सिर्फ प्रशासन की सजगता दिखाई दी बल्कि दीपावली की रौनक के साथ शहर की सुरक्षा व्यवस्था भी चमक उठी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login