Connect with us

खबर सक्ती ...

आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई — अवैध शराब कारोबार पर लगा लगाम ..

Published

on

8 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने सोमवार को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 8 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 27 अक्टूबर को आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना नगरदा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बुढ़नपुर में धनेश्वर कंवर पिता रुपसिंह नामक व्यक्ति द्वारा भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

टीम ने पहले एक खरीदार के माध्यम से आरोपी से शराब खरीदकर पुष्टि की कि वह अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुष्टि होने पर टीम ने आरोपी के घर और आसपास छापेमारी की। मौके से ग्राहकों को बिक्री के लिए तैयार 40 नग महुआ शराब के पाउच मिले, जिनमें प्रत्येक में 200-200 मिलीलीटर शराब भरी हुई थी। इस प्रकार कुल 8 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।

आरोपी धनेश्वर कंवर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) तथा 59(क) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई और उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के साथ परसराम कहरा, कमलेश, भारती यादव और नगर सैनिकों की सक्रिय भूमिका रही। टीम के इस त्वरित और प्रभावी अभियान की सराहना जिले भर में की जा रही है।

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने बताया कि जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। विभाग द्वारा नियमित रूप से छापेमारी की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि अवैध कारोबारियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर52 मिनट ago

मुख्यमंत्री साय की बड़ी पहल : नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ ..

छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास मॉडल, 200 करोड़ की ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू , सक्ती सहित 32 नगरीय...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक ..

1 जून से कलेक्टर्स देंगे प्रतिदिन रिपोर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों और बड़े जलाशयों पर रखी जाएगी चौबीसों घंटे नजर .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

ब्लैक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, प्रदेश में 150 स्थानों पर लगे ईव्ही चार्जिंग स्टेशन .. रायपुर, मुख्य सचिव...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

नवतपा में नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने राहगीरों को पिलाया गन्ने का रस ..

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव बोले— भीषण गर्मी में सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य .. सक्ती, नवतपा के प्रथम...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प ..

मालखरौदा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, झीरम घाटी के वीर शहीदों को किया नमन .. सक्ती/मालखरौदा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा द्वारा...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सचिव के समर्थन में उतरे नवापाराखुर्द के ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन — तबादला हुआ तो होगा चक्काजाम ..

“सचिव पर लगाए जा रहे आरोप झूठे” : ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, उपसरपंच व कुछ पंचों पर लगाए गंभीर आरोप...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लिमतरा में समाधान शिविर किया गया आयोजित ..

15 ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, 284 में से 135 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान , हितग्राहियों को...

खबर कोरबा1 दिन ago

“ज्ञानभारतम् मिशन” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान में मिली 16वीं शताब्दी की कल्चुरीकालीन 400 वर्ष पुरानी पाण्डुलिपि ..

जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने 27 प्राचीन धार्मिक, आध्यात्मिक महत्व की दुर्लभ पांडुलिपियां को सर्वेक्षित कर किया डिजिटल संरक्षण...

खबर अकलतरा ..1 दिन ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर आज 25 मई को विशाल रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा वितरण ..

समाजसेवा को समर्पित आयोजन : नरियरा में आज लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, लोगों से सहभागिता की अपील .. अकलतरा/नरियरा,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवधा चौक में सजी भव्य रामकथा : पंडित कृष्णा महाराज एवं पंडित भोलाशंकर तिवारी जी के मुखारविंद से श्रीराम-निषादराज प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु ..

महावीर कीर्तन मंडली के आयोजन में गूंजा रामनाम : पंडित कृष्णा महाराज जी एवं पंडित भोलाशंकर तिवारी जी की कथा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending