Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती जिले के तीसरे पुलिस अधीक्षक बने प्रफुल्ल ठाकुर, पदभार ग्रहण के बाद अपराध, जुआ-सट्टा और अवैध शराब पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के दिए निर्देश ..

Published

on

एसपी ने अधिकारियों व मीडिया से की परिचयात्मक बैठक, बेहतर पुलिसिंग का दिया भरोसा ..

सक्ती, जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर (भापुसे) ने आज मंगलवार को जेठा स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पदभार ग्रहण के पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, डीएसपी (मुख्यालय) श्रीमती अंजलि गुप्ता, एसडीओपी चंद्रपुर सुमित गुप्ता, रक्षित निरीक्षक उमेश राय, निरीक्षक वाय.एन. शर्मा (स्टेनो) सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

कार्यभार ग्रहण के उपरांत पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना-चौकी प्रभारियों की परिचयात्मक बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता में विश्वास और अपराधियों में भय उत्पन्न करना है। उन्होंने थाना स्तर पर सामुदायिक पुलिसिंग को सुदृढ़ करने, फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने सभी अधिकारियों को जुआ, सट्टा, अवैध शराब व कोचियागिरी पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही रात्रि गश्त, ग्राम गश्त एवं सायंकालीन पैदल पेट्रोलिंग को अनिवार्य रूप से लागू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारियों को अपने थाने की साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण और स्टाफ के अनुशासन व कल्याण पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि टीम भावना के साथ पुलिस कार्यों को प्रभावी बनाया जा सके।

बैठक उपरांत एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने कलेक्टर अमृत विकास तोपनो तथा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े से सौजन्य भेंट कर जिले की सुरक्षा एवं समन्वय संबंधी विषयों पर चर्चा की। बाद में उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों से मुलाकात कर संवाद किया तथा पत्रकार संघ सक्ती के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ सदस्यों ने भी सक्ती जिले के तीसरे पुलिस अधीक्षक से परिचयात्मक मुलाकात की। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि सक्ती जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और बेहतर पुलिसिंग प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..12 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..12 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending