Connect with us

खबर बिलासपुर

बिलासपुर स्टेशन के पास मालगाड़ी और मेमू लोकल की भीषण टक्कर ..

Published

on

रेल प्रशासन ने शुरू किया राहत व बचाव अभियान, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद ,

यात्री एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर ..

बिलासपुर, आज बिलासपुर स्टेशन के समीप एक मालगाड़ी एवं मेमू लोकल के टकराव की एक अप्रत्याशित घटना हुई है ।

दुर्घटना में प्रभावित व्यक्तियों के लिए निम्न अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है। मृतकों (casualties) के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 5 लाख रुपये तथा सामान्य रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी ।

रेल प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिए गए हैं । वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं तथा घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है । रेलवे प्रशासन प्रभावित यात्रियों को हरसंभव सहायता एवं समन्वय प्रदान कर रहा है ।

इस घटना की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त (Commissioner of Railway Safety – CRS) स्तर पर कराई जाएगी, ताकि कारणों की समुचित जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें ।

यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं :—

आपातकालीन संपर्क:

• बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
• चांपा – 8085956528
• रायगढ़ – 9752485600
• पेंड्रा रोड – 8294730162
• कोरबा – 7869953330
• उसलापुर – 7777857338

यात्री एवं उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रेल प्रशासन स्थिति पर निरंतर नजर रखे हुए है और समुचित राहत, बचाव एवं सहायता सुनिश्चित कर रहा है ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 मिनट ago

सक्ती में जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: बेलादुला में फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार, कई फरार ..

पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप: जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी, नगदी और बाइक जब्त .. सक्ती, क्षेत्र...

खबर सक्ती ...54 मिनट ago

अवैध रेत परिवहन पर सख्ती, हाइवा व ट्रैक्टर-लोडर जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर देर रात कार्रवाई, खनिज व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम सक्रिय .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

गायत्री शक्तिपीठ सक्ती में हनुमान जन्मोत्सव पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ व दीप महायज्ञ का भव्य आयोजन ..

भक्ति में डूबा सक्ती नगर: सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और महाआरती में उमड़े श्रद्धालु .. सक्ती, हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती में गूंजे जय श्रीराम–जय वीर हनुमान के जयकारे, हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा पूरा नगर ..

पूजा, हवन, शोभायात्रा और भजन संध्या से सजा सक्ती, हजारों श्रद्धालुओं ने भोग-भंडारे का प्रसाद प्राप्त कर लिया पुण्य लाभ...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

ई-चालान प्रणाली से बदलेगी वित्तीय व्यवस्था, ऑनलाइन प्रक्रिया से बढ़ेगी पारदर्शिता ..

मैनुअल चालान पूरी तरह बंद, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण .. सक्ती, जिले में शासकीय राजस्व जमा की व्यवस्था अब...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महंगाई पर कांग्रेस का वार: मोदी सरकार की नीतियों को बताया जिम्मेदार – रश्मि गवेल ..

गैस, पेट्रोल से लेकर राशन तक महंगा: आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार पर उठे सवाल .. खाद्य तेल की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

शासकीय स्कूलों में प्रार्थना शेड निर्माण हेतु लाखों की राशि स्वीकृत – गिरधर जायसवाल ..

डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा पर स्कूलों को बड़ी सौगात, हर विद्यालय को 5-5 लाख मंजूर .. सक्ती, छत्तीसगढ़ के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती मे बिसाहू दास महंत की 102वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब ..

श्रद्धांजलि कार्यक्रम पश्चात नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत पहुंचे विकास, जितेश अग्रवाल के निवास की सौजन्य मुलाकात.. सक्ती, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

“बंपर धमाका ऑफर 2026” में किस्मत चमकी, राम ट्रेडर्स के लकी ड्रॉ में विजेताओं की लगी कतार ..

राम ट्रेडर्स का भव्य आयोजन बना आकर्षण का केंद्र, पारदर्शी लकी ड्रॉ से ग्राहकों का बढ़ा भरोसा .. सक्ती, क्षेत्र...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

PMS स्कीम के तहत रामनरेश यादव बने आइसेक्ट के जिला प्रबंधक, कौशल विकास को मिलेगी नई रफ्तार ..

सक्ती में PMS योजना का विस्तार करेंगे रामनरेश यादव, पंचायत स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य .. सक्ती, वित्तीय वर्ष 2026-27...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending