Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने देवरघटा में धान खरीदी का किया शुभारंभ ..

Published

on

किसान गेंदराम साहू ने 48 क्विंटल धान बेचकर की खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत ,

31 जनवरी 2026 तक चलेगा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सबसे बड़ा अभियान ..

सक्ती, राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिले में आज 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सबसे बड़ा वार्षिक अभियान शुरू हो गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने विकासखण्ड डभरा के देवरघटा धान उपार्जन केन्द्र पहुंचकर नारियल फोड़कर तथा किसान गेंदराम साहू को माला पहनाकर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया।

48 क्विंटल धान की हुई प्रथम खरीदी देवरघटा निवासी किसान गेंदराम साहू पिता छोटेलाल साहू अपने 48 क्विंटल धान के साथ केंद्र पहुंचे थे। कलेक्टर की उपस्थिति में नमी की जांच सहित सभी प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से पूरी की गई।

किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो– कलेक्टर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर तोपनो ने संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि धान विक्रय के लिए पहुंचने वाले किसानों को कतई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी कार्य पूर्ण पारदर्शिता और व्यवस्था के साथ किया जाए।

31 जनवरी 2026 तक चलेगी खरीदी जिले में सभी उपार्जन केंद्रों में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लगभग ढाई महीने चलने वाला यह अभियान 31 जनवरी 2026 तक चलेगा। किसानों में खरीदी को लेकर उत्साह का माहौल है।

शुभारंभ कार्यक्रम में खाद्य विभाग के अधिकारी, नोडल अधिकारी, शाखा प्रबंधक सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी व किसान उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर7 मिनट ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा45 मिनट ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..23 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..24 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..24 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending