Connect with us

खबर सक्ती ...

अग्रसेन चौक में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जोरदार स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह ..

Published

on

सक्ती की जनता से पुराना जुड़ाव—ओपी चौधरी बोले, “सुशासन की सरकार तेजी से कर रही विकास” ,

कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और नारों के बीच किया भव्य सम्मान, SIR पुनरीक्षण में सक्रिय रहने की अपील ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ शहर के विधायक ओपी चौधरी का रविवार सुबह 11 बजे सक्ती शहर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मंत्री चौधरी हसौद में आयोजित गायत्री परिवार के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, इसी दौरान अग्रसेन चौक पर भाजपा सक्ती जिले और नगर मंडल के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

अग्रसेन चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। भाजपा जिले के अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल और नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि चौक पर एकत्र हुए। आतिशबाजी, पुष्पमालाओं और नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के पक्ष में लगाए गए नारों के बीच ओपी चौधरी का स्वागत हुआ। इस अवसर पर बिहार चुनाव में एनडीए गठबंधन की शानदार जीत पर भी कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।

कार्यकर्ताओं के इस गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सक्ती के लोगों से मेरा पुराना लगाव रहा है। यहां की धरती और यहां के लोग हमेशा आत्मीयता से स्वागत करते हैं। मैं सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।

उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार तेजी से विकास के कार्य कर रही है। सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं के लाभ पहुँचाने का काम किया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पूरे प्रदेश में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के माध्यम से मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण चल रहा है, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाते हुए जागरूकता फैलाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़े और लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत हो। संगठन और सरकार मिलकर प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

स्वागत समारोह में भाजपा सक्ती जिले और नगर मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठों के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, विद्या सिदार, अभिषेक शर्मा, भवानी तिवारी, मांगेराम अग्रवाल, ऋषि गोयल, भुवन भास्कर यादव, आयुष शर्मा, जानकी सत्यनारायण चंद्रा, सांसद प्रतिनिधि रंजन सिन्हा, दिलीप सराफ, लक्ष्मी सोनी, विकास अग्रवाल विक्कू, धनंजय नामदेव, अंकित अग्रवाल, चिराग अग्रवाल, पिंटू यादव, मनोज सोनी, सुरेश साहू, धरम रात्रे, संजय कश्यप, अरुण शर्मा, अनिता गोपाल, अमन डालमिया, नरेश अग्रवाल प्रिंस, पिंटू सिंघल, आदित्य अग्रवाल, प्रदीप राठौर, राजेंद्र राठौर, भुवन सोनी, रामनरेश यादव, जगत शर्मा, मनोज सिसोदिया, कमल अग्रवाल, कुलदीप जायसवाल, गोपाल गौतम तथा राजू सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अग्रसेन चौक पर आयोजित इस स्वागत समारोह ने सक्ती शहर में राजनीतिक उत्साह का माहौल बना दिया और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कार्यकर्ताओं के जोश और समर्थन को पार्टी की शक्ति बताया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 दिन ago

अकवान चक्रवात का असर: सक्ती जिले में झमाझम बारिश, औसतन 30.1 मिमी वर्षा दर्ज ..

नया बाराद्वार तहसील में सर्वाधिक 53.6 मिमी बारिश, सक्ती में 41.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर हरकत में आया जिला प्रशासन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए सर्वेक्षण के निर्देश ..

जिले में एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग की टीमें खेतों में उतरकर लेंगी फसलों की स्थिति का जायजा , प्रभावित...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

नगरीय विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में पूरा करें सभी निर्माण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

नालंदा परिसर, जल आवर्धन योजना और प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा, 5399 स्वीकृत आवासों में से 5182...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सकरेली कला में शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ..

कथा के तीसरे दिन पंडित नारायण दास महाराज ने सुनाई सती और भगवान शिव की दिव्य कथा , प्रतिकूल मौसम...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

अकवान चक्रवात को लेकर कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव से संभावित असामयिक वर्षा...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश ..

पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी .....

ख़बर रायपुर4 दिन ago

चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश , प्रभावित किसानों को आरबीसी 6-4...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह ..

रोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर के पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन , राष्ट्रीय प्रतियोगिता में...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..4 दिन ago

महाराष्ट्र में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को जिला प्रशासन ने कराया मुक्त ..

सोलापुर में गन्ना कटाई और ट्रक लोडिंग के नाम पर कराया जा रहा था काम, मजदूरी नहीं मिलने और मारपीट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending