Connect with us

खबर सक्ती ...

संविधान दिवस पर सतनामी समाज के संगठनों में दिखी अभूतपूर्व एकजुटता, जैजैपुर में निकली जागरूकता रैली ..

Published

on

सक्ती, संविधान दिवस के अवसर पर आज 26 नवम्बर को जैजैपुर में विभिन्न सतनामी सामाजिक संगठनों ने मिलकर संविधान जागरूकता रैली निकालते हुए जनजागरण का संदेश दिया। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जैजैपुर ब्लॉक इकाई, सतनामी अधिकारी-कर्मचारी संघ, भीम आर्मी जैजैपुर, सतनामी समाज छत्तीसगढ़ तथा छत्तीसगढ़ सतनाम महासंघ जैसे प्रमुख संगठनों की संयुक्त पहल पर निकली यह रैली समाज में जागरूकता और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने का प्रयास रही।

रैली सतनाम भवन जैजैपुर से प्रारंभ होकर जनपद पंचायत कार्यालय तक पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी वर्ग और समाज के वरिष्ठजन शामिल हुए। जनपद पंचायत परिसर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। उपस्थित जनसमूह ने संविधान के सिद्धांतों—समता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व—को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

जैजैपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा-परदेशी खुंटे ने जैजैपुरवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बाबा साहब के द्वारा रचित संविधान ने महिलाओं को समान अधिकार दिए, जिसके कारण आज महिलाएँ समाज में मजबूती से आगे बढ़ रही हैं।

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के संरक्षक मनहरण मनहर ने भारतीय संविधान को विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान बताते हुए कहा कि आजादी के बाद देश के विकास में संविधान ने आधारशिला की भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और नीति-निदेशक सिद्धांतों ने भारत को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है।

पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुसुम लता अजगल्ले ने संविधान सम्मत आचरण, समता और भाईचारे को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए सभी से संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने की अपील की। अधिवक्ता मदन लाल खांडे ने कहा कि हमारा संविधान समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना को विकसित करता है, जिससे समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारा मजबूत होता है।

भीम आर्मी के हेमंत अजगल्ले ने विभिन्न सामाजिक संगठनों की एकजुटता को सकारात्मक संकेत बताया और कहा कि सामाजिक विकास के लिए यह एकता जरूरी है। प्रगतिशील सतनामी समाज के पूर्व जिला सचिव सेतराम कुर्रे ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में संविधान ने अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जिला पत्रकार संघ सक्ती के प्रवक्ता योम प्रकाश लहरे ने बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए उन्हें राष्ट्रनिर्माता बताया। वहीं पूर्व प्रवक्ता उदय मधुकर ने कहा कि भारतीय संविधान ने देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान की है और यह सामाजिक न्याय का आधार है।

इस अवसर पर गोविंदा निराला, कोमल भारद्वाज, अरुण सोनवानी, पिंटू भारद्वाज, रथराम पाटले, संतोषी भारद्वाज, परदेशी खुंटे, विजय कुर्रे सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर को कृतज्ञतापूर्वक नमन करते हुए संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा2 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending