Connect with us

खबर सक्ती ...

संविधान दिवस पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने अंबेडकर चौक में किया कार्यक्रम का आयोजन ..

Published

on

सक्ती, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन द्वारा आज 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर अंबेडकर चौक में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम 5 बजे संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य एकत्रित हुए और बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर संविधान दिवस मनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष रामनरेश यादव ने कहा कि भारत का संविधान न केवल देश की शासन-व्यवस्था का आधार है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकार और कर्तव्य प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह दस्तावेज सरकार की संरचना, शक्तियों तथा जिम्मेदारियों को निर्धारित करता है और देश के हर नागरिक के लिए सर्वोच्च कानून के रूप में कार्य करता है। “संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व जैसे मूल्यों का पालन करने का संदेश देता है,” उन्होंने कहा।

फाउंडेशन के उपाध्यक्ष मांगे राम अग्रवाल ने कहा कि भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया तथा 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ। उन्होंने इसे विश्व का सबसे विस्तृत और सर्वसमावेशी लिखित संविधान बताया। अग्रवाल ने कहा कि संविधान ने देश में संसदीय शासन प्रणाली को स्थापित किया है और हर नागरिक को मौलिक अधिकार देकर समानता और न्याय सुनिश्चित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का हर अंग संविधान के दायरे में रहकर कार्य करता है, जिससे देश में लोकतंत्र मजबूत बनता है।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि नागरिकों को संविधान में निहित अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए, तभी राष्ट्र सही दिशा में आगे बढ़ सकता है। फाउंडेशन द्वारा इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर कर जनजागरूकता बढ़ाने की बात भी कही गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रामनरेश यादव, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती नेहा गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, उपाध्यक्ष मांगे राम अग्रवाल, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गवेल, प्रदेश सचिव दीपक गुप्ता, कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रेम पटेल, सहसचिव नितिन सोनी, कोषाध्यक्ष विजय मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती विद्या साहू, श्रीमती नेहा राठौर, श्रीमती झरना साहू, देब आशिष पटेल, ऊकार यादव, भुरु अग्रवाल, रामनारायण, जग्गू , मनोहर खुटे समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश ..

समिति गठन, प्रशिक्षण और “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों पर जोर .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि शासकीय...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

राजस्व प्रकरणों पर सख्ती: कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

सीमांकन व बटांकन के लंबित मामलों में तेजी लाने अतिरिक्त टीम गठन व नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश .. बिलासपुर, कलेक्टर...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

तालाब गहरीकरण से निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : कलेक्टर ..

मिट्टी-मुरूम के लिए बनेगी सुनियोजित व्यवस्था, 200 तालाब होंगे गहरे , गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त कलेक्टर, ठेकेदारों को दी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending