Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती-खरसिया बॉर्डर पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई — पलगढा घाट चेक पोस्ट में 28 क्विंटल अवैध धान जप्त ..

Published

on

सक्ती/खरसिया, जिले में अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने प्रशासन द्वारा सख्त अभियान जारी है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर सभी चेक पोस्टों पर निगरानी को और कड़ा कर दिया गया है। इसी के तहत रविवार की सुबह खरसिया रोड स्थित पलगढा घाट चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें 28 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेक्टर के आदेश के बाद प्रशासनिक एवं राजस्व अधिकारियों को अवैध धान परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध तत्काल जप्ती की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एस डी एम) प्रवीण तिवारी के मार्गदर्शन में खाद्य विभाग के अधिकारी बनमली यादव एवं मंडी समिति के अधिकारी ईश्वर मिश्रा टीम के साथ पलगढा घाट चेक पोस्ट पर नियमित जांच अभियान चला रहे थे।

जांच के दौरान सुबह एक पिकअप वाहन क्रमांक CG 11 AB 0775 को रोककर परीक्षण किया गया। वाहन में धान की 70 बोरियाँ लोड पाई गईं, जिनका कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जांच में धान परिवहन को अवैध पाया गया, जिसके बाद मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत धान की कुल 28 क्विंटल मात्रा को जप्त कर लिया गया। वाहन चालक की पहचान अशोक कुमार गबेल पिता रामनाथ गबेल के रूप में की गई है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने वाहन को तत्काल कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा तैयार किया और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैध धान परिवहन रोकने जिले में लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है, ताकि समर्थन मूल्य पर खरीदी सिस्टम को किसी भी तरह की हानि न पहुंचे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में भी इस तरह की सघन जांच जारी रहेगी और नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..10 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..10 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending