Connect with us

खबर सक्ती ...

विश्व एड्स दिवस 2025 पर एचआईवी और एड्स रोकथाम उपचार एवं जागरूकता संगोष्ठी, कार्यशाला एवं रैली का किया गया आयोजन ..

Published

on

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में विश्व एड्स दिवस 2025 के अवसर पर आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के उपस्थिति में कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी परिसर में एड्स रोकथाम, जागरूकता और उपचार सेवाओं पर केंद्रित एक भव्य संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य एचआईवी, एड्स से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना, सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा देना तथा समुदाय को समय पर जाँच और उपचार हेतु प्रेरित करना रहा। संगोष्ठी में वक्ताओं ने एचआईवी संक्रमण के प्रसार के कारणों, रोकथाम के उपायों तथा अन्य आवश्यकता पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। एचआईवी, एड्स की थीम पर विशेष चर्चा आयोजित की गई। जिसके माध्यम से प्रतिभागियों को नवीनतम दिशा निर्देशों एवं वैज्ञानिक पहलुओं से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर एमडी विशेषज्ञ डॉ. समीर अग्रवाल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश बंजारे, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. बादल एक्का, जिला कार्यक्रम प्रबंधक तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता रैली व उत्साह का अनोखा प्रदर्शन –

विश्व एड्स दिवस 2025 के अवसर पर सेजेस स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ विद्यालय स्कूल के स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली एम.सी. एच. अस्पताल सक्ती परिसर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों और प्रमुख चौराहों से होते हुए आगे बढ़ी। इस जागरूकता रैली ने पूरे नगर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। बच्चों ने प्रेरक नारों, आकर्षक पोस्टरों और बैनरों के माध्यम से एचआईवी और एड्स रोकथाम का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पूजा अग्रवाल ने बच्चों को जागरूकता के महत्व, सुरक्षित व्यवहार तथा समाज में सकारात्मक स्वास्थ्य संदेश प्रसारित करने की दिशा में उनकी भूमिका के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो हुई सम्मानित ..

सक्ती जिला संवाद में शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान, लीनेस क्लब सक्ती के सेवा कार्यों की...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending