खबर सक्ती ...
कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक ..

सभी उपार्जन केंद्रों में शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से हो धान खरीदी – कलेक्टर ..
सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आज जिला सभाकक्ष में धान खरीदी कार्य हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में धान उपार्जन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उपार्जन केंद्रों में किसानों से सुव्यवस्थित और निष्पक्ष रूप से धान खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में शांतिपूर्ण तरीके से धान खरीदी की जाए। उन्होंने छोटे और सीमांत किसानों की फसल खरीदी को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी करने कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में कोचियों और बिचौलियों का धान स्वीकार न किया जाए तथा धान की स्टैकिंग व्यवस्थित ढंग से की जाए। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी धान खरीदी केंद्र पर किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही या संलिप्तता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सतर्क एप की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर के.एस. पैकरा, जिला खाद्य अधिकारी, सहकारिता अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..






















You must be logged in to post a comment Login