Connect with us

खबर सक्ती ...

बरपाली में भव्य गीता जयंती महोत्सव सम्पन्न, सामूहिक पाठ और गीता आरती ने बांधा समां ..

Published

on

स्वामी कौशलेंद्र कृष्णा जी महाराज सहित अनेक गणमान्य अतिथि हुए शामिल, विद्यार्थियों की बड़ी सहभागिता ..

सक्ती, गीता जयंती आयोजन समिति बिलासपुर संभाग परिक्षेत्र तथा धरा संवर्धन बाल छात्रावास समिति के संयुक्त तत्वावधान में पुराना कन्या शाला बरपाली में गीता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, समाजसेवियों, गणमान्य अतिथियों एवं आमजन ने सहभागिता कर गीता के दिव्य संदेश को आत्मसात किया।

महोत्सव की शुरुआत गीता के द्वादश अध्याय के सामूहिक पाठ से हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने गीता आरती कर धर्म, ज्ञान और कर्मयोग के इस पावन ग्रंथ के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि गीता का संदेश मानव जीवन का आधार है, जो सत्य, न्याय, कर्तव्य और आत्मज्ञान की राह दिखाता है। भगवान श्रीकृष्ण की वाणी रूपी गीता जीवन के हर मोड़ पर सही दिशा प्रदान करती है और मनुष्य को दृढ़ता, संयम तथा कर्तव्य पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देती है।

इस आयोजन के मुख्य अतिथि स्वामी कौशलेंद्र कृष्णा जी महाराज, उत्तराधिकारी दक्षिण महाकाली श्री सिद्ध शक्तिपीठ ॐ झरना आनंद शिला, जोबा झेरिया जिला सक्ती एवं अध्यक्ष भागवत परमार्थ आध्यात्मिक सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ तथा प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (छत्तीसगढ़) रहे। उन्होंने कहा कि गीता जीवन की समस्याओं का समाधान करने वाली अनमोल धरोहर है, जिसे जीवन में अपनाकर मनुष्य अपनी सोच और कर्म दोनों को श्रेष्ठ बना सकता है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जांजगीर जिला पंचायत सभापति एवं क्षेत्र क्रमांक 17 की प्रतिनिधि सुश्री आशा साव, बम्हनीडीह खंड संघ चालक मनहरण चंद्रा, सह संघ चालक दिलीप बरेठ, भाजपा सारागाँव मंडल महामंत्री एवं भागवत परमार्थ आध्यात्मिक सेवा संस्थान कोषाध्यक्ष छेदीदास महंत, संस्थान सचिव श्याम साहू, संरक्षक सदस्य सतीश साहू, भानु प्रकाश साहू, रघुनाथ बरेठ आदि उपस्थित रहे।

मंच संचालन धरा संवर्धन समिति के अध्यक्ष रवि गबेल और सचिव सनत रजक ने किया। इस अवसर पर पुराना कन्या शाला बरपाली सहित अन्य स्कूलों के विद्यार्थी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। बच्चों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य गीता के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाना तथा युवा पीढ़ी में आध्यात्मिक ज्ञान, नैतिक मूल्यों और कर्तव्यबोध को मजबूत बनाना रहा। आयोजन समिति ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी ऐसे आयोजनों से समाज में धर्म, शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रसार होता रहेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..9 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..10 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending