खबर सक्ती ...
जमीन गाइडलाइन में 100 से 800% वृद्धि के विरोध में सक्ती में संगठित हुआ प्रॉपर्टी संघ राहुल अग्रवाल बने अध्यक्ष ..

कल 8 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे अग्रसेन चौक में होगा गाइडलाइन वृद्धि का विरोध प्रदर्शन ..
सक्ती, राज्य सरकार द्वारा जमीन की गाइडलाइन दरों में 100 से लेकर 800 प्रतिशत तक की भारी वृद्धि किए जाने के विरोध में सक्ती के हटरी धर्मशाला में जमीन से जुड़े व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से “प्रॉपर्टी संघ सक्ती” का गठन किया गया।

गठन के दौरान पत्रकार राहुल अग्रवाल को निर्विरोध सक्ती जिला अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर राजेश अग्रवाल (बाबा), सोनू कुरैशी एवं कालू रघुनाथ को जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव के रूप में हरीश अग्रवाल (कालू), सहसचिव पद पर रमेश देवांगन तथा कोषाध्यक्ष के पद पर गोलू (सीडी) को नियुक्त किया गया। वहीं समिति के संरक्षक के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष सक्ती श्याम सुंदर अग्रवाल, जगदीश बंसल, अरुण अग्रवाल एवं चमन अग्रवाल (डीएम) को मनोनीत किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गाइडलाइन दरों में की गई बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कल 8 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे अग्रसेन चौक में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। व्यापारियों ने आमजन से भी इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।
व्यापारियों का कहना है कि इस फैसले से जमीन की खरीद-बिक्री सहित आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login