Connect with us

खबर सक्ती ...

साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने की विभागीय कार्यों की व्यापक समीक्षा ..

Published

on

धान खरीदी में अवैधता पर सख्ती के निर्देश, नोडल अधिकारियों को नियमित निरीक्षण का आदेश ,

ई-ऑफिस, बायोमेट्रिक उपस्थिति व लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर कलेक्टर का जोर ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य के लिए नियुक्त सभी नोडल अधिकारियों को नियमित रूप से धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करते हुए खरीदी कार्यों का सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने और ऑनलाइन कटे टोकनों का भौतिक सत्यापन भी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोचियों-बिचौलियों द्वारा जिले में किसी भी प्रकार से अवैध धान खपाने की कोशिश करने पर सतत निगरानी रखते हुवे त्वरित कार्रवाई करते हुवे इसे रोके तथा धान की किसी भी प्रकार की अवैध खरीदी, भंडारण व परिवहन पर सख्त कार्रवाई करें। कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों कर्मचारियों को पूरी प्राथमिकता से इस कार्य को करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।

समय सीमा की बैठक मे कलेक्टर ने कई विभागों के इनऑपरेटिव एवं डिफ गवर्नमेंट बैंक अकाउंट्स को ऑपरेटिव कराए जाने के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और ऐसे डिफ गवर्नमेंट बैंक अकाउंट्स जो एक्टिव किए जा चुके है और ऐसी योजनाएं जो संचालित नहीं है कि राशि शासकीय कोष में जमा कराने संबंधित विभागों को निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सघन पल्स पोलियों टीकाकरण अभियान अंतर्गत किए गए कार्यों की अद्यतन स्थिति, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत ब्लॉकवार स्क्रीनिंग कार्य सहित अन्य विभिन्न कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग अंतर्गत समग्र शिक्षा योजना, पी एम श्री निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति, यू डाइस, अपार आईडी, परीक्षा पर चर्चा पंजीयन की स्थिति, विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की स्थिति, बालवाड़ी संचालन के संदर्भ में अद्यतन स्थिति, विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालन की स्थिति सहित अन्य विभिन्न कार्यों की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा किसान पंजीयन, चावल जमा की जानकारी, जिलेवार संग्रहण केंद्रों में भंडारित धान, जारी डीओ, बीओ उठाव तथा शेष धान की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी विभागों को बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रारंभ करने से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही सभी कार्यालयों को ई-ऑफिस का नियमित उपयोग कर फाइलों के शीघ्र निपटान पर जोर दिया।

बैठक में कलेक्टर द्वारा तहसीलवार विवादित नामंतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य विभिन्न कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के लंबित पेंशन प्रकरणों के अद्यतन स्थिति सहित अन्य आवश्यक कार्याे की विस्तारपूर्वक जानकारी ली तथा विभिन्न विभाग अंतर्गत लंबित पेंशन प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है।

समय सीमा की बैठक में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के एस पैकरा, एसडीएम मालखरौदा रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर सुश्री कावेरी मरकाम, जिला कोषालय अधिकारी उपेन्द्र पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending