Connect with us

खबर जैजैपुर ..

नंदेली में रामनामी समाज का महासम्मेलन 29 दिसंबर से, देशभर से जुटेंगे श्रद्धालु ..

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 1 जनवरी को रामनामी महासम्मेलन में होंगे शामिल – कृष्ण कांत चंद्रा ..

जैजैपुर, छत्तीसगढ़ रामनामी समाज का भव्य महासम्मेलन जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नंदेली में 29 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। समाज द्वारा इस आयोजन को “बड़ा भजन मेला” कहा जाता है। इस महासम्मेलन में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में रामनामी श्रद्धालु, संत और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। पांच दिवसीय यह आयोजन रामनामी समाज की आस्था, भक्ति, सांस्कृतिक एकता और सनातन परंपरा का सबसे बड़ा सामूहिक पर्व माना जाता है।

महासम्मेलन को लेकर रामनामी समाज के प्रमुख पदाधिकारियों सेत बाई, गुलाराम सहित एक विशिष्ट प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा नेता कृष्ण कांत चंद्रा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को महासम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 1 जनवरी 2026 को कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति देते हुए कहा कि यदि इस दौरान कोई आकस्मिक विशेष शासकीय कार्यक्रम नहीं रहा, तो वे निश्चित रूप से सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे।

रामनामी समाज सत्य, सनातन संस्कृति और प्रभु श्रीराम की अखंड भक्ति के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। सम्मेलन के दौरान श्रद्धालु सामूहिक रूप से जय स्तंभ की पूजा-अर्चना करते हुए “राम-राम” के अखंड भजन-कीर्तन में सहभागी बनते हैं। रामनामी समाज की एक विशिष्ट पहचान यह भी है कि समाज के लोग अपने शरीर पर अमिट स्याही से “राम-राम” का गोदना (टैटू) धारण करते हैं, जिसे वे आजीवन अपनी आस्था के प्रतीक के रूप में रखते हैं। उनके वस्त्रों पर भी “राम-राम” अंकित रहता है।

रामनामी समाज को भारतीय संस्कृति का संवाहक और सनातन परंपरा का जीवंत प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर कृष्ण कांत चंद्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति से यह महासम्मेलन और अधिक प्रेरणादायी, गरिमामय एवं ऐतिहासिक बनेगा। वहीं समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि सम्मेलन की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर47 मिनट ago

मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक ..

1 जून से कलेक्टर्स देंगे प्रतिदिन रिपोर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों और बड़े जलाशयों पर रखी जाएगी चौबीसों घंटे नजर .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

ब्लैक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, प्रदेश में 150 स्थानों पर लगे ईव्ही चार्जिंग स्टेशन .. रायपुर, मुख्य सचिव...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

नवतपा में नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने राहगीरों को पिलाया गन्ने का रस ..

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव बोले— भीषण गर्मी में सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य .. सक्ती, नवतपा के प्रथम...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प ..

मालखरौदा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, झीरम घाटी के वीर शहीदों को किया नमन .. सक्ती/मालखरौदा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा द्वारा...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सचिव के समर्थन में उतरे नवापाराखुर्द के ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन — तबादला हुआ तो होगा चक्काजाम ..

“सचिव पर लगाए जा रहे आरोप झूठे” : ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, उपसरपंच व कुछ पंचों पर लगाए गंभीर आरोप...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लिमतरा में समाधान शिविर किया गया आयोजित ..

15 ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, 284 में से 135 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान , हितग्राहियों को...

खबर कोरबा1 दिन ago

“ज्ञानभारतम् मिशन” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान में मिली 16वीं शताब्दी की कल्चुरीकालीन 400 वर्ष पुरानी पाण्डुलिपि ..

जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने 27 प्राचीन धार्मिक, आध्यात्मिक महत्व की दुर्लभ पांडुलिपियां को सर्वेक्षित कर किया डिजिटल संरक्षण...

खबर अकलतरा ..1 दिन ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर आज 25 मई को विशाल रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा वितरण ..

समाजसेवा को समर्पित आयोजन : नरियरा में आज लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, लोगों से सहभागिता की अपील .. अकलतरा/नरियरा,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवधा चौक में सजी भव्य रामकथा : पंडित कृष्णा महाराज एवं पंडित भोलाशंकर तिवारी जी के मुखारविंद से श्रीराम-निषादराज प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु ..

महावीर कीर्तन मंडली के आयोजन में गूंजा रामनाम : पंडित कृष्णा महाराज जी एवं पंडित भोलाशंकर तिवारी जी की कथा,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

जल जीवन मिशन की 8555 योजनाएं ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश ..

पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभागीय समीक्षा बैठक में तय की जवाबदेही...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending