Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

नववर्ष पर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों से लिया आशीर्वाद ..

Published

on

आशा निकेतन वृद्धाश्रम में कलेक्टर ने किया फल वितरण, सुविधाओं का लिया जायजा ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, नववर्ष के अवसर पर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे सारंगढ़ स्थित आशा निकेतन वृद्धाश्रम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को गुलदस्ता भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं तथा फल वितरण कर उनका हालचाल जाना।

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने वृद्धजनों से आत्मीय बातचीत करते हुए आश्रम में मिलने वाली स्वास्थ्य जांच, भोजन व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि नियमित रूप से हेल्थ चेकअप होता है या नहीं तथा भोजन की गुणवत्ता कैसी है। इस अवसर पर आश्रम की निवासी कुंती वैष्णव एवं पद्ममिनी सिदार ने अपने तीर्थ यात्रा अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे अयोध्या, काशी विश्वनाथ, बनारस और गंगा मैया के दर्शन कर आई हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेन यात्रा के दौरान खान-पान की व्यवस्था बहुत अच्छी रही और इस उम्र में तीर्थ यात्रा कर पाना उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा।

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने संबोधित करते हुए कहा कि “आज नववर्ष के दिन हम आप सभी से आशीर्वाद लेने आए हैं। आपके आशीर्वाद से हम सारंगढ़ जिले को एक बेहतर और विकसित जिला बनाने का प्रयास करेंगे। समाज कल्याण विभाग द्वारा यहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं और मैं स्वयं भी नियमित रूप से इसकी समीक्षा करता हूं। वृद्धजनों को भोजन, आवास, पानी एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने सभी वृद्धजनों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा एवं समाज कल्याण विभाग के विनय तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सक्ती जिले के ग्राम चंदली में आबकारी विभाग की दबिश, 11.16 लीटर अवैध शराब जब्त – एक महिला गिरफ्तार ..

डभरा मंडल प्रभारी आशीष उप्पल की टीम की बडी कार्रवाई, घर में बेचने के लिए रखी देशी-विदेशी शराब बरामद .....

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सक्ती के बिहान नर्सिंग होम में विशेषज्ञ डॉक्टरों की परामर्श सुविधा, सोनोग्राफी सहित मिल रहा बेहतर इलाज ..

पेट-लीवर और मनोरोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं, बिहान नर्सिंग होम में मरीजों के लिए विशेष परामर्श शिविर .. सक्ती, नगर के...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सक्ती जिले के सकरेली (बा) और झालरौदा में विवाह समारोह में पहुंचे जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा, वर–वधू को दिया आशीर्वाद ..

सक्ती, जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित विवाह आशीर्वाद समारोह में जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा शामिल...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

कोटपा एक्ट के उल्लंघन पर प्रशासन की कार्रवाई, 16 दुकानों पर चालान, 2050 रुपये जुर्माना ..

तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत सक्ती में छापेमारी, पान दुकानों व स्टोर्स पर 16 चालानी कार्रवाई .. सक्ती, राष्ट्रीय तंबाकू...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त कल 13 मार्च को होगी जारी ..

छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसानो को 498.83 करोड़ रुपये होंगे जारी , सक्ती जिलें के 88 हजार से...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय ..

छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से...

खबर बिलासपुर16 घंटे ago

दिल की बीमारी से जूझ रही बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन, ‘’प्रोजेक्ट धड़कन’’ से हुआ सफल इलाज ..

‘’प्रोजेक्ट धड़कन’’ से सफल ऑपरेशन के बाद अब पूरी तरह स्वस्थ, परिवार ने मुख्यमंत्री का जताया आभार .. बिलासपुर, मुख्यमंत्री...

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

जिले में घरेलू एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने कलेक्टर ने ली बैठक ..

घरेलू एलपीजी का दुरुपयोग न हो, वितरण व्यवस्था पर रखें कड़ी निगरानी – कलेक्टर महोबे .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे...

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की छापेमारी, कई होटलों से सिलेंडर जब्त ..

होटलों में घरेलू गैस से बन रहा था खाना, खाद्य विभाग की कार्रवाई में सिलेंडर व उपकरण जब्त .. जांजगीर-चांपा,...

खबर कोरबा1 दिन ago

घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की कार्रवाई, सेंटर प्वाइंट से 6 सिलेंडर जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर विशेष अभियान, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन सख्त .. कोरबा, कलेक्टर कुणाल दुदावत के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending