Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने की जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा ..

Published

on

हर तीन माह में गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी पर विशेष निगरानी के निर्देश ,

जिला अस्पताल व सीएमएचओ कार्यालय निर्माण समय सीमा में पूर्ण करने, कुष्ठ-टीबी व अन्य रोगियों की पहचान के लिए अभियान के निर्देश ..

सारंगढ़–बिलाईगढ़, जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने मातृ–शिशु स्वास्थ्य, निर्माण कार्य, रोग नियंत्रण और जनस्वास्थ्य अभियानों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिले में हर तीन माह में गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि समय पर पंजीयन से गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण एवं नियमित जांच सुनिश्चित होगी तथा हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की त्वरित पहचान कर बेहतर निगरानी संभव होगी। इससे मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिलेगा।

बैठक में बताया गया कि जिले के जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं चिन्हित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रत्येक माह की 9 और 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस मनाया जा रहा है, जिसके तहत गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क प्रसव पूर्व जांच एवं दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कलेक्टर ने सीजीएमएससी के इंजीनियरों को जिला अस्पताल एवं सीएमएचओ कार्यालय के निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता एवं मानक स्तर के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में चिरायु टीम के माध्यम से बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच जारी रखने को कहा।

बैठक में उच्च जोखिम गर्भावस्था से जुड़े कारणों पर भी चर्चा की गई, जिनमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह, एनीमिया, हृदय रोग, कुपोषण, कम या अधिक आयु में गर्भधारण, मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं सहित अन्य जटिलताएं शामिल हैं। इनकी समय पर पहचान एवं उपचार पर विशेष जोर दिया गया।

कलेक्टर ने एनीमिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से किशोरियों एवं गर्भवती महिलाओं को पोषक आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिले के सभी आश्रम–छात्रावासों में हर माह बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से कराने को कहा।

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नदियों के किनारे बसे गांवों में विशेष निगरानी रखने तथा अभियान चलाकर कुष्ठ, टीबी, ब्लड प्रेशर एवं शुगर मरीजों की पहचान कर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि गांवों में टीबी मरीजों की जांच ग्राम सभा के दौरान की जानी चाहिए।

बैठक में जिला अस्पतालों की स्थिति, भवनविहीन संस्थान, स्टाफ की रिक्तियां, संस्थागत प्रसव, परिवार नियोजन, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का पंजीयन, टीकाकरण, शिशु एवं बाल मृत्यु अंकेक्षण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांकों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सिविल सर्जन, सीईओ जिला पंचायत, एसडीएम, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी तथा चिरायु, कोटपा, रेडक्रॉस सहित जिला स्तरीय स्वास्थ्य समिति के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..10 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..10 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..10 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

खबर बिलासपुर11 घंटे ago

सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग ..

प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला...

खबर बिलासपुर11 घंटे ago

निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का संचालक खाद्य ने किया निरीक्षण ..

गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी व त्वरित राशन वितरण का लाभ .....

खबर अकलतरा ..11 घंटे ago

परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन व साइबर जागरूकता अभियान आयोजित ..

वेल विशर फाउंडेशन की पहल, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताए सफलता और साइबर सुरक्षा के मंत्र .. अकलतरा, शासकीय हाई...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

उद्यानिकी किसानों के लिए सुनहरा मौका: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा ..

सक्ती, जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत खरीफ मौसम की...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

जिले में 488.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर तहसील में सबसे अधिक 640.1 मिमी बारिश ..

सक्ती, जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं। 1 जून 2026 से 25 जुलाई 2026 तक जिले में कुल 488.9...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सक्ती मे संत गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान व हर घर तिरंगा को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न ..

भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला समरसता और राष्ट्रभक्ति का संदेश, बूथ स्तर तक चलेंगे विशेष अभियान .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending