खबर जांजगीर-चांपा ..
जिला पंचायत सीईओ ने लोहरसी, धरदेई एवं मेउभाटा ग्रामों में प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के कार्यों का किया निरीक्षण ..

आजीविका डबरी निर्माण, रोजगार–आवास दिवस एवं 90 दिवस की मजदूरी का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश ..
जांजगीर–चांपा, जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण एवं मनरेगा के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे द्वारा जनपद पंचायत पामगढ़ अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों एवं संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत पामगढ़ के लोहरसी, धरदेई एवं मेउभाटा ग्रामों का दौरा कर प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों की प्रगति का स्थल पर जाकर जायजा लिया तथा हितग्राहियों से सीधे संवाद कर निर्माण की स्थिति, गुणवत्ता एवं मजदूरी भुगतान की जानकारी प्राप्त की।
सीईओ रावटे ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के हितग्राहियों को 90 दिवस की अकुशल श्रमिक मजदूरी का लाभ अनिवार्य रूप से दिलाया जाए तथा आवास निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवास योजना केवल भवन निर्माण तक सीमित न रहे, बल्कि उससे जुड़ी आजीविका एवं रोजगार सुविधाएं भी हितग्राहियों तक सुनिश्चित रूप से पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को मांग के आधार पर तकनीकी मापदंडों के अनुरूप आजीविका डबरी निर्माण कराए जाने तथा इसके माध्यम से हितग्राहियों के लिए आजीविका संवर्धन प्लान तैयार कर प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्रत्येक माह की 7 तारीख को आयोजित होने वाले रोजगार दिवस एवं आवास दिवस के अवसर पर हितग्राहियों से क्यूआर कोड स्कैन करवाते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि लोग योजनाओं के प्रति जागरूक हों और उनका अधिकतम लाभ ले सकें।
जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले को हितग्राहियों के साथ सतत समन्वय बनाए रखने, नियमित निगरानी करने तथा तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login