Connect with us

खबर सक्ती ...

ज्ञानकुंज स्कूल सकरेली (बा) में विद्यार्थी प्रतिभा एवं पालक सम्मान समारोह सम्पन्न ..

Published

on

शिक्षा में सफलता के लिए शिक्षक-पालक समन्वय आवश्यक : डॉ. कुमुदिनी बाघ द्विवेदी ..

सक्ती, जिला कलेक्टर कार्यालय सक्ती से लगे ग्राम पंचायत सकरेली स्थित ज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान एवं पालक सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं सहयोगी पालकों को सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती डॉ. कुमुदिनी बाघ द्विवेदी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदल सिंह राठिया, प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल सकरेली ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में चित्रंजय सिंह पटेल (हाईकोर्ट अधिवक्ता), प्रकाश साहू, गोवर्धन सिंह गोंड (सरपंच), सरोज दास महंत, तपेश शर्मा अध्यक्ष (पत्रकार संघ सक्ती) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. कुमुदिनी बाघ द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा, संस्कार एवं निरंतर प्रयास से ही शैक्षणिक प्रगति संभव है। विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों और पालकों का परस्पर सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन करने की प्रेरणा दी।

विशिष्ट अतिथि चित्रंजय सिंह पटेल ने कहा कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत उनकी प्रतिभा को उजागर करती है। पालकों का विद्यालय के प्रति निरंतर सहयोग—चाहे वह शैक्षणिक हो या व्यवहारिक—बच्चों को उनके लक्ष्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विशिष्ट अतिथि उद्बोधन में प्राचार्य इंदल सिंह राठिया ने पालकों से आग्रह किया कि वे विद्यार्थियों के लिए समय अवश्य निकालें, जिससे उनके सर्वांगीण विकास में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सके।

कार्यक्रम में बेस्ट पालक सम्मान 2025 सीताराम गोड़, श्रीमती रूपा गोड़, राधेश्याम पटेल एवं विमलेश्वर पटेल को प्रदान किया गया। इसके साथ ही विद्यालय के सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य दुलीचंद साहू ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अच्छी पढ़ाई कर समाज में अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित करें।

समारोह में 300 से अधिक मातृ-पितृ पालकों एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही, जो कार्यक्रम की सफलता का प्रतीक बनी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर5 मिनट ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा43 मिनट ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..23 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..24 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..24 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending