Connect with us

खबर सक्ती ...

अवैध धान परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, सक्ती–जैजैपुर में सैकड़ों बोरी धान जब्त ..

Published

on

समर्थन मूल्य खरीदी के दौरान बड़ी कार्यवाही, राजस्व व मंडी विभाग की संयुक्त टीम सक्रिय ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राजस्व विभाग एवं मंडी विभाग द्वारा लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रशासन की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए सैकड़ों बोरियों में अवैध धान जब्त किया।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती अरुण कुमार सोम के नेतृत्व में राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम पोरथा में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम पोरथा निवासी मुकेश राठौर के पास से लगभग 400 बोरी धान (कुल 150 क्विंटल) अवैध रूप से भंडारित पाया गया, जिसे मौके पर जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई में तहसीलदार सक्ती विद्याभूषण साव, मंडी निरीक्षक ओम गोड, मंडी सचिव प्रेम भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में तहसीलदार जैजैपुर के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने 11 जनवरी 2026 को तड़के सुबह बड़ी कार्यवाही की। ग्राम खुरानी एवं दतौद क्षेत्र में एक ट्रेक्टर एवं एक मासदा वाहन में अवैध रूप से धान परिवहन करते हुए कुल 300 बोरी धान (प्रत्येक वाहन में 150-150 बोरी) पकड़ा गया। जांच के दौरान वाहन चालकों द्वारा किसी भी प्रकार का अनुज्ञा पत्र, मंडी रसीद, टोकन अथवा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

टीम द्वारा दोनों वाहनों को अवैध धान परिवहन के आरोप में जब्त कर लिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से जब्त ट्रेक्टर एवं मासदा वाहन को चौकी जैजैपुर में सुरक्षार्थ रखा गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि के दौरान अवैध परिवहन एवं भंडारण के मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा इस प्रकार की कार्यवाहियां आगे भी लगातार जारी रहेंगी, ताकि धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।

इस कार्रवाई में तहसीलदार जैजैपुर, पटवारी, वरिष्ठ सचिव मंडी, मंडी उपनिरीक्षक, थाना प्रभारी जैजैपुर, पुलिस बल सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारियों की संयुक्त टीम शामिल रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा1 घंटा ago

जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

प्राचीन संस्कृति और परंपराओं के संवर्धन में जनजातीय समाज की ऐतिहासिक भूमिका , “जनजातीय गौरव पथ” के निर्माण और महापुरुषों...

खबर कोरबा2 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गौरा-गौरी की पूजा कर प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की ..

कोरबा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरबा नगर के पावन महर्षि वाल्मीकि आश्रम में भगवान शिव और माता पार्वती के...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

लोकतंत्र की पाठशाला बना नेशनल रोवर – रेंजर जंबूरी ..

युवा संसद में डॉ. रमन सिंह बने संसद के अध्यक्ष और बच्चे बने सांसद, लोकहित के मुद्दों पर हुई चर्चा...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

डभरा मे अवैध धान परिवहन पर राजस्व विभाग की सख्ती, पांच ट्रैक्टर जब्त ..

रात्रि जांच में बड़ी कार्रवाई, बिना दस्तावेज ले जाए जा रहे 750 कट्टी धान पकड़ा गया .. सक्ती, कलेक्टर अमृत...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

अवैध धान परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, सक्ती–जैजैपुर में सैकड़ों बोरी धान जब्त ..

समर्थन मूल्य खरीदी के दौरान बड़ी कार्यवाही, राजस्व व मंडी विभाग की संयुक्त टीम सक्रिय .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

कर्मचारियों की मेहनत, निष्ठा और अनुशासन से ही धरातल पर साकार होती हैं शासन की नीतियां : मुख्यमंत्री साय ..

राज्य कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ के त्रैवार्षिक अष्टम प्रदेश अधिवेशन को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित , मुख्यमंत्री ने शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों का...

खबर जांजगीर-चांपा ..24 घंटे ago

भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान जांजगीर-चांपा में ‘स्वदेशी परियोजना’ की मिली स्वीकृति ..

9.53 करोड़ की लागत से होगा संस्थान का कायाकल्प, बुनियादी ढांचे का उन्नयन—कक्षाओं एवं प्रयोगशालाओं में आधुनिक उपकरणों का विस्तार...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘ADHYAY – The Women Who Lead’ का विमोचन ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमिता, नेतृत्व और नवाचार की प्रेरक यात्राओं को समर्पित कॉफी टेबल...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

गुड गवर्नेंस कागजों पर नहीं, बल्कि जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव और अधिकारियों के काम-काज में दिखना चाहिए – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने ई-प्रगति पोर्टल का किया शुभारंभ , सुशासन एवं नवाचारों के लिए 5 विभाग एवं 5 जिलों को...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

बिलासपुर में आयोजित ‘वार्तालाप’ में जी-राम-जी (VB-GRAM G) अधिनियम, 2025 की बारीकियों पर हुई चर्चा, ग्रामीण विकास को मिली नई दिशा ..

“गाँव सशक्त होंगे, तभी साकार होगा विकसित भारत का संकल्प” – केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू , अधिनियम के तहत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending