Connect with us

खबर सक्ती ...

डभरा मे अवैध धान परिवहन पर राजस्व विभाग की सख्ती, पांच ट्रैक्टर जब्त ..

Published

on

रात्रि जांच में बड़ी कार्रवाई, बिना दस्तावेज ले जाए जा रहे 750 कट्टी धान पकड़ा गया ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डभरा विनय कश्यप के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच ट्रैक्टरों को अवैध रूप से धान परिवहन करते हुए जब्त किया है।

राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 जनवरी 2026 की रात्रि लगभग 2 बजे देवरघटा से धुरकोट मार्ग की ओर एक साथ पांच ट्रैक्टरों में धान का अवैध परिवहन किया जा रहा था। जांच दल द्वारा मौके पर पहुंचकर सभी ट्रैक्टरों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान प्रत्येक ट्रैक्टर में लगभग 150-150 कट्टी धान लोड पाया गया। वाहन चालकों द्वारा धान परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर टीम द्वारा पांचों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से जब्त किए गए ट्रैक्टरों को चौकी फगुरम में सुरक्षार्थ रखा गया है। अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि प्रकरण में नियमानुसार पंचनामा तैयार कर लिया गया है तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक जांच उपरांत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि के दौरान अवैध परिवहन एवं भंडारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पारदर्शी और व्यवस्थित धान खरीदी सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेंगी।

इस कार्रवाई में तहसीलदार डभरा मनमोहन प्रताप सिंह, पटवारी हरमेन्द्र वारे, देव कश्यप, राजेंद्र चन्द्रा, लखन पूरी, चितरंजन सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की संयुक्त टीम शामिल रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा3 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़4 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending