खबर सक्ती ...
कलेक्टर ने दो दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को दिलाई नि:शुल्क कॉलिंग टैबलेट ..

सक्ती, जिले के दो दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत नि:शुल्क कॉलिंग टैबलेट प्रदान किया गया। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं समाज कल्याण विभाग सक्ती के माध्यम से यह सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के सहारे अध्ययन में सुविधा मिल सकेगी।
इस अवसर पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि शासन का उद्देश्य दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करना है। नि:शुल्क कॉलिंग टैबलेट के माध्यम से विद्यार्थियों को ऑनलाइन अध्ययन, ई-लर्निंग तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता मिलेगी।

समाज कल्याण विभाग के उप संचालक सुनील मिश्रा ने जानकारी दी कि नगर पंचायत डभरा निवासी शिवनारायण माली एवं विकासखंड मालखरौदा अंतर्गत ग्राम भडोरा निवासी बलराम चंद्रा वर्तमान में नागपुर में डी.एड. (स्पेशल) पाठ्यक्रम में अध्ययनरत हैं। दोनों विद्यार्थियों को प्रदान किए गए टैबलेट से वे ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म एवं वॉइस ऐप के माध्यम से अपनी पढ़ाई सुगमता से कर सकेंगे।
नि:शुल्क टैबलेट प्राप्त होने पर दोनों दृष्टिबाधित विद्यार्थियों ने शासन-प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login