Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री से भारतीय वन सेवा 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुलाकात ..

Published

on

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मंत्रालय महानदी भवन में भारतीय वन सेवा के 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों को भारतीय वन सेवा में नियुक्ति होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रशिक्षु अधिकारियों में छत्तीसगढ़ के दुर्ग एवं दंतेवाड़ा जिले के दो अधिकारी भी शामिल हैं।

प्रशिक्षु अधिकारियों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है। यहां न सिर्फ समृद्ध वन्य जीवन है बल्कि वनों से हमारे बहुसंख्यक नागरिकों की आजीविका और सामाजिक जीवन जुड़ा हुआ है। इसीलिए छत्तीसगढ़ में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए इस स्वर्णिम अवसर का लाभ उठाएं।

मुख्यमंत्री साय को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही श्रीनिवास राव ने बताया कि भारतीय वन सेवा के 06 अधिकारी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून से 16 सप्ताह की ऑन जॉब ट्रेनिंग पर छत्तीसगढ़ भेजा गया है। इन्हें राज्य के वन मंडल बस्तर, रायगढ़, धमतरी, राजनांदगांव, कटघोरा और जशपुर के अंतर्गत पदस्थ किया गया है। यह प्रशिक्षण 05 जनवरी से 25 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसके अंतर्गत अधिकारी वन सेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को जमीनी स्तर पर जान पाएंगे।

इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, विधायक भैयालाल राजवाड़े, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्रीमती शालिनी रैना, मुख्य वन संरक्षक रायपुर मणि वासगन एस तथा प्रशिक्षु अधिकारी अक्षय जैन, कुणाल मिश्रा, एम जालिंदर यादव, पारख सारदा, प्रीति यादव, यशस्वी मौर्या उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा स्व. दिलीप सिंह जूदेव का जीवन : मुख्यमंत्री साय ..

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर रायगढ़18 घंटे ago

🚨“ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 44 लीटर महुआ शराब के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार ..

तमनार, खरसिया और भूपदेवपुर में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश, अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा .. रायगढ़, जिले में अवैध...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

🚨हाईवे पर फिल्मी अंदाज़ में पीछा… सक्ती यातायात पुलिस की नाकाबंदी में फंसा चोरी का ट्रेलर, आरोपी चालक गिरफ्तार ..

रायगढ़ से चोरी हुआ ट्रेलर सक्ती में पकड़ाया, यातायात पुलिस की चौकसी और घेराबंदी से मिली बड़ी सफलता .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सक्ती में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का समर्थकों ने किया स्वागत, केसरिया चंदन-गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं ..

प्रवास के दौरान विश्राम गृह पहुंचे डॉ. चरणदास महंत, कार्यकर्ताओं ने आत्मीय मुलाकात कर दी होली की बधाई .. सक्ती,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे लखपति दीदियों से संवाद ..

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रायपुर में आयोजित होगा ‘लखपति दीदी संवाद’ कार्यक्रम .. रायपुर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

होली पर किसानों के खातों में राशि अंतरण से दोगुनी हुई तिहार की खुशी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

बिरगांव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल प्रदेश के अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त करने...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश ..

फील्ड में जाकर निरीक्षण करें अधिकारी, गड़बड़ी पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट: मुख्यमंत्री साय , टेंडर से अवॉर्ड तक समय-सीमा तय,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती प्रशासन में बड़ा फेरबदल: अरुण कुमार सोम जिला कार्यालय अटैच, कावेरी मरकाम बनीं सक्ती की नई एसडीएम ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो का आदेश तत्काल लागू: प्रशासनिक कार्य विभाजन में बदलाव, एसडीएम सक्ती बदले .. सक्ती, जिले के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

जिले में इस वर्ष आम के बेहतर उत्पादन की संभावना ..

उद्यानिकी विभाग ने किसानों को दी आवश्यक सलाह .. सक्ती, जिले के शासकीय उद्यान रोपणियों एवं गांवों की अमराइयों में...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending