Connect with us

ख़बर रायपुर

महंत दंपति ने दिव्यांग बच्चों संग मनाई मकर संक्रांति ..

Published

on

नन्हे सितारों की मुस्कान में दिखी त्योहार की असली मिठास, डॉ. महंत हुए भावुक ..

रायपुर, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बुधवार को अपनी पत्नी कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के साथ रायपुर स्थित अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल पहुंचकर बच्चों के साथ मकर संक्रांति का पर्व उल्लास पूर्वक मनाया। इस अवसर पर डॉ. महंत ने दिव्यांग बच्चों के बीच समय बिताया और उनके साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से इस भावनात्मक अनुभव को साझा करते हुए लिखा कि मकर संक्रांति के पावन अवसर पर अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के नन्हे सितारों के बीच समय बिताने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि त्योहार की असली मिठास तिल-गुड़ के पकवानों में नहीं, बल्कि इन बच्चों की निस्वार्थ मुस्कान और सच्ची खुशी में महसूस हुई। बच्चों के साथ मिलकर उन्होंने तिल-गुड़ की पापड़ी का स्वाद लिया और रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाकर उत्सव को और भी आनंदमय बनाया।

डॉ. महंत ने कहा कि इन बच्चों की ऊर्जा, उत्साह और जीवंतता यह सिखाती है कि परिस्थितियां कैसी भी हों, हौसलों की उड़ान हमेशा ऊंची होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि बच्चों के मासूम चेहरों पर खुशी देखकर यह दिन उनके लिए यादगार और अत्यंत सार्थक बन गया। उन्होंने सभी बच्चों, शिक्षकों एवं उपस्थित जनों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भी अपने उत्साह और स्नेह से अतिथियों का स्वागत किया। कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने भी बच्चों से संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर रायपुर के पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश शर्मा, डॉ. महंत के पुत्र सूरज महंत सहित अनेक गणमान्य नागरिक, विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..6 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending