Connect with us

खबर सक्ती ...

टीबी उन्मूलन की दिशा में जिला सक्ती की ठोस पहल, मालखरोदा में 24 मरीजों को मिला पोषण आहार ..

Published

on

स्वास्थ्य विभाग की सराहनीय पहल: टीबी मरीजों के लिए फूड बास्केट वितरण से उपचार को मिला संबल ..

सक्ती, जिले में क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में टीबी मरीजों को पोषण आहार उपलब्ध कराकर उनके उपचार को सशक्त बनाने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को विकासखंड मालखरोदा में 24 टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टीबी मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार लाना एवं उपचार के दौरान उन्हें आवश्यक पोषण सहायता प्रदान करना है। फूड बास्केट के माध्यम से मरीजों को संतुलित आहार उपलब्ध कराया गया, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो सके और वे उपचार को सफलतापूर्वक पूरा कर सकें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पूजा अग्रवाल ने इस अवसर पर बताया कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी के उपचार में दवाइयों के साथ-साथ पोषण की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस योजना के अंतर्गत मरीजों को नियमित रूप से पोषण सहयोग दिया जा रहा है, जिससे वे जल्दी स्वस्थ हो सकें। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल मरीजों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है, बल्कि जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य की ओर एक मजबूत कदम भी है।

टीबी कार्यक्रम प्रभारी विनोद राठौर ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद टीबी मरीजों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि विभाग मरीजों की नियमित निगरानी कर रहा है और उपचार के साथ-साथ परामर्श एवं जागरूकता गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान जिला क्षय अधिकारी डॉ. संत राम सिदार, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की प्रतिनिधि डॉ. ऋतू कश्यप, बीएमओ डॉ. मृत्यूंजय राठौर, बीपीएम इं. थानेश पटेल, एसटीएस भागीरथी तिवारी सहित अस्पताल के समस्त स्टाफ की सक्रिय उपस्थिति रही।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने विश्वास जताया कि ऐसे प्रयासों से टीबी मरीजों का उपचार बेहतर होगा और जिले में टीबी उन्मूलन अभियान को नई गति मिलेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा8 घंटे ago

नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ युवाओं ने भरी उड़ान, कोरबा में “माय भारत युवा कार्यक्रम” की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न ..

युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में होगी उपयोगी : आयुक्त आशुतोष पाण्डेय “नशा मुक्त भारत” थीम पर कोरबा में प्रतिभाओं...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, न्यायालय ने लगाया 10 हजार रुपये का जुर्माना ..

सक्ती पुलिस की कार्रवाई, यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार जारी है अभियान .. सक्ती, जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

डॉ. चरणदास महंत के नेतृत्व में कांग्रेस जिले में लगातार हो रही मजबूत – गुलजार सिंह ठाकुर ..

डॉ. महंत के नेतृत्व पर कांग्रेस को भरोसा, संगठन की मजबूती से आगामी चुनाव में बड़ी जीत का विश्वास –...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, कलेक्टर तोपनो ने दिए जरूरी निर्देश, साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में आपदा प्रबंधन, सीएम हेल्पलाइन और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा ..

भव्य व गरिमामय हो 15 अगस्त का आयोजन, प्रशासन रहे पूरी तरह मुस्तैद: कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, मानसून को देखते...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

जनदर्शन में 29 आवेदन पहुंचे, आवास, राशन कार्ड और पीएम किसान की समस्याओं पर कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने सुनी आमजन की समस्याएं, जनदर्शन में आवास, पेंशन और आधार सुधार सहित 29 आवेदन प्राप्त...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

गुरु रविदास जी के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा भाजपा का देशव्यापी अभियान : विद्या सिदार

650वीं जयंती वर्ष पर 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक चलेगा ‘समरसता संकल्प अभियान’, सक्ती में भाजपा की प्रेस...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending