Connect with us

खबर कोरबा

धान खरीदी केंद्र में दंतैल हाथी की दस्तक, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी ..

Published

on

जिले में हाथियों की बढ़ती आवाजाही से दहशत, ग्रामीणों ने सुरक्षा इंतजाम की उठाई मांग ..

कोरबा, जिले के चचिया धान खरीदी केंद्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक दंतैल हाथी केंद्र परिसर में पहुंच गया। हाथी के आने की खबर मिलते ही वहां मौजूद कर्मचारी भयभीत हो गए। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए हाथी को खदेड़कर धान को सुरक्षित रखने का प्रयास किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी कुछ समय तक धान खरीदी केंद्र के आसपास विचरण करता रहा, जिससे किसी बड़ी घटना की आशंका बनी रही। हाथी के आक्रामक हो जाने की स्थिति में जनहानि से इंकार नहीं किया जा सकता था। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब चचिया धान खरीदी केंद्र में हाथी पहुंचा हो। इससे पहले भी कई बार हाथी केंद्र में घुसकर धान खा चुके हैं और फिर जंगल की ओर लौट जाते हैं। हाथियों की लगातार आवाजाही के कारण कर्मचारियों और किसानों में भय का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि धान खरीदी केंद्र की सुरक्षा के लिए ठोस और स्थायी इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

इधर, करतला रेंज के कोटमेर क्षेत्र में भी दो दंतैल हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह तुर्रीकर्रा क्षेत्र में दंतैल हाथियों को विचरण करते हुए देखा गया, जिसके बाद वन विभाग सतर्क हो गया है और निगरानी बढ़ा दी गई है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..5 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending