Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती मे अवैध धान भंडारण पर सख्त कार्रवाई, 321 बोरी धान जप्त ..

Published

on

समर्थन मूल्य खरीदी में पारदर्शिता के लिए प्रशासन की जिले मे सघन जांच जारी ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम अचरितपाली में बड़ी कार्रवाई की गई है।

अतिरिक्त तहसीलदार छपोरा अनुज पटेल के नेतृत्व में जांच दल द्वारा ग्राम अचरितपाली निवासी अमरसिंह पिता धरमसिंह के ब्यारा से लगभग 321 बोरी धान जप्त किया गया। तहसील कार्यालय छपोरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरसिंह के नाम ग्राम अचरितपाली में 1.509 हेक्टेयर भूमि दर्ज है तथा वह 5 जनवरी 2026 को टोकन कटवाकर धान विक्रय कर चुका है।

जांच के दौरान उसके ब्यारे में 321 कट्टी धान पाया गया, जिसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। दस्तावेजों के अभाव में जांच दल ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए धान जप्त कर लिया तथा जप्त धान को कोटवार के सुपुर्दनामा में सौंपा गया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि के दौरान अवैध परिवहन एवं भंडारण के मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेंगी, ताकि धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे और वास्तविक किसानों को योजना का पूरा लाभ मिल सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़14 घंटे ago

🚨“ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 44 लीटर महुआ शराब के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार ..

तमनार, खरसिया और भूपदेवपुर में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश, अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा .. रायगढ़, जिले में अवैध...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

🚨हाईवे पर फिल्मी अंदाज़ में पीछा… सक्ती यातायात पुलिस की नाकाबंदी में फंसा चोरी का ट्रेलर, आरोपी चालक गिरफ्तार ..

रायगढ़ से चोरी हुआ ट्रेलर सक्ती में पकड़ाया, यातायात पुलिस की चौकसी और घेराबंदी से मिली बड़ी सफलता .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का समर्थकों ने किया स्वागत, केसरिया चंदन-गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं ..

प्रवास के दौरान विश्राम गृह पहुंचे डॉ. चरणदास महंत, कार्यकर्ताओं ने आत्मीय मुलाकात कर दी होली की बधाई .. सक्ती,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे लखपति दीदियों से संवाद ..

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रायपुर में आयोजित होगा ‘लखपति दीदी संवाद’ कार्यक्रम .. रायपुर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

होली पर किसानों के खातों में राशि अंतरण से दोगुनी हुई तिहार की खुशी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

बिरगांव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल प्रदेश के अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त करने...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश ..

फील्ड में जाकर निरीक्षण करें अधिकारी, गड़बड़ी पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट: मुख्यमंत्री साय , टेंडर से अवॉर्ड तक समय-सीमा तय,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती प्रशासन में बड़ा फेरबदल: अरुण कुमार सोम जिला कार्यालय अटैच, कावेरी मरकाम बनीं सक्ती की नई एसडीएम ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो का आदेश तत्काल लागू: प्रशासनिक कार्य विभाजन में बदलाव, एसडीएम सक्ती बदले .. सक्ती, जिले के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

जिले में इस वर्ष आम के बेहतर उत्पादन की संभावना ..

उद्यानिकी विभाग ने किसानों को दी आवश्यक सलाह .. सक्ती, जिले के शासकीय उद्यान रोपणियों एवं गांवों की अमराइयों में...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

टी-20 विश्वकप के फाइनल में पहुँची टीम इंडिया, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को पराजित कर फाइनल में पहुँचने पर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending