Connect with us

खबर सक्ती ...

एडीआईपी योजना अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए मूल्यांकन एवं मापन शिविर आयोजित, 17 से 20 फरवरी तक ..

Published

on

सक्ती, जिले के दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार की एडीआईपी योजना अंतर्गत मूल्यांकन एवं मापन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से पात्र दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक उपकरण प्रदान किए जाएंगे।

जिले में यह कार्यक्रम 17 फरवरी 2026 को सामुदायिक भवन सक्ती में सक्ती जनपद क्षेत्र के लिए शिविर आयोजित होगा। इसी क्रम में 18 फरवरी 2026 को जनपद पंचायत डभरा के सभाकक्ष में, 19 फरवरी 2026 को सद्भावना भवन जैजैपुर में तथा 20 फरवरी 2026 को सद्भावना भवन मालखरौदा में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का लाभ प्राप्त करने हेतु दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा, जिसमें अन्य सहायक उपकरणों के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत तथा मोटराइज्ड ट्राइसायकल हेतु 80 प्रतिशत या अधिक दिव्यांगता होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त आय प्रमाण पत्र अथवा बीपीएल राशन कार्ड तथा निवास प्रमाण के रूप में आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

एडीआईपी योजना अंतर्गत केवल वही दिव्यांगजन पात्र होंगे, जिन्हें पिछले तीन वर्षों में कोई भी सहायक उपकरण प्रदान नहीं किया गया हो, जबकि मोटराइज्ड ट्राइसायकल एवं स्मार्टफोन हेतु यह अवधि पांच वर्ष निर्धारित की गई है।

प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थल पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर शिविर का लाभ लें। साथ ही संबंधित जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय स्तर पर शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजन योजना से लाभान्वित हो सकें।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending