Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप, प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी निलंबित ..

Published

on

पुलिस अधीक्षक का सख्त संदेश: शिकायत मिलते ही पंतोरा चौकी का प्रधान आरक्षक निलंबित, SDOP को दिए जांच के आदेश ..

जांजगीर-चांपा, जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए चौकी पंतोरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी को निर्देशित किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंतोरा निवासी विकास देवांगन ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत प्रस्तुत कर आरोप लगाया था कि प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी ने विवादित भूमि पर कब्जा दिलाने के नाम पर उससे 40 हजार रुपये की मांग की तथा राशि लेने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने प्रथम दृष्टया शिकायत की गंभीरता को देखते हुए प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी (क्रमांक 396) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र जांजगीर संबद्ध कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और आमजन के विश्वास को बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्ट आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

निलंबन अवधि के दौरान प्रधान आरक्षक को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

Latest

ख़बर रायपुर3 मिनट ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर10 मिनट ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर29 मिनट ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...45 मिनट ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती जिले में 650.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर में सबसे अधिक बारिश ..

मानसून मेहरबान: बीते 24 घंटे में जिले में 31.1 मिमी औसत वर्षा, मालखरौदा रहा सबसे अधिक भीगा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन की कार्रवाई ..

कोटपा एक्ट के तहत 10 दुकानों से तंबाकू उत्पाद जब्त, दुकानदारों पर लगाया अर्थदंड .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अमानकीकृत डेयरी एनालॉग उत्पादों पर प्रतिबंध के पालन के लिए व्यापारियों व होटल संचालकों की बैठक आयोजित ..

सक्ती, राज्य शासन द्वारा अमानकीकृत डेयरी एनालॉग एवं गैर-दुग्ध किंतु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

90.28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: 24 घंटे में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सोना नवीनीकरण और ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर परिवार से की थी लाखों की ठगी, बाराद्वार पुलिस की त्वरित...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, एडीईओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा .. रायपुर, राज्य में शराब...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending