Connect with us

खबर सक्ती ...

मोदी सरकार के 12 वर्ष : विकास, विश्वास और जनकल्याण का स्वर्णिम अध्याय – रजनीश सिंह ..

Published

on

सक्ती जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता, केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को किया रेखांकित ..

सक्ती, भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्षों की विकास, विश्वास एवं जनकल्याण की यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के अध्यक्ष एवं बेलतरा के पूर्व विधायक रजनीश सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, ऐतिहासिक निर्णयों तथा जनहितकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि बीते एक दशक से अधिक समय में भारत ने विकास, सुशासन, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।

रजनीश सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और सुशासन के नए युग में प्रवेश किया था। आज लगातार तीसरी बार जनता का विश्वास प्राप्त कर प्रधानमंत्री मोदी विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र को सरकार ने व्यवहारिक रूप देकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवाओं को प्राथमिकता देते हुए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को सीधे आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, वहीं जनधन योजना ने करोड़ों परिवारों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़कर आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त किया है। आयुष्मान भारत योजना से गरीब परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं।

प्रेस वार्ता में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) व्यवस्था के माध्यम से पारदर्शिता बढ़ी है तथा भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है। अब सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों के खातों में पहुंच रहा है।

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सीमाएं अधिक सुरक्षित हुई हैं। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसे निर्णयों ने विश्व स्तर पर भारत की मजबूत छवि स्थापित की है। साथ ही आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ भी केंद्र सरकार ने प्रभावी कार्रवाई की है।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार, रेलवे का आधुनिकीकरण, वंदे भारत ट्रेनों का संचालन, मेट्रो नेटवर्क का विस्तार, नए हवाई अड्डों का निर्माण तथा ग्रामीण सड़कों और डिजिटल कनेक्टिविटी के विकास ने देश की प्रगति को नई गति प्रदान की है।

रजनीश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर भी अपनी सशक्त पहचान बनाई है। जी-20 की सफल अध्यक्षता, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, वैक्सीन मैत्री अभियान और बढ़ते विदेशी निवेश ने भारत को विश्व के एक मजबूत एवं विश्वसनीय नेतृत्वकर्ता राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष केवल उपलब्धियों का विवरण नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव हैं। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प नई ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, जिला संगठन प्रभारी मनोज शर्मा, श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, मीडिया सहप्रभारी नारायण राठौर, परसन राठौर, जिला मंत्री अरुण शर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Latest

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर1 घंटा ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती जिले में 650.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर में सबसे अधिक बारिश ..

मानसून मेहरबान: बीते 24 घंटे में जिले में 31.1 मिमी औसत वर्षा, मालखरौदा रहा सबसे अधिक भीगा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन की कार्रवाई ..

कोटपा एक्ट के तहत 10 दुकानों से तंबाकू उत्पाद जब्त, दुकानदारों पर लगाया अर्थदंड .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

अमानकीकृत डेयरी एनालॉग उत्पादों पर प्रतिबंध के पालन के लिए व्यापारियों व होटल संचालकों की बैठक आयोजित ..

सक्ती, राज्य शासन द्वारा अमानकीकृत डेयरी एनालॉग एवं गैर-दुग्ध किंतु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

90.28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: 24 घंटे में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सोना नवीनीकरण और ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर परिवार से की थी लाखों की ठगी, बाराद्वार पुलिस की त्वरित...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, एडीईओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा .. रायपुर, राज्य में शराब...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending