Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती जिला अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह आज, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश होंगे मुख्य अतिथि ..

Published

on

सक्ती के न्यायालय परिसर में न्यायिक-प्रशासनिक हस्तियों का होगा संगम, भव्य आयोजन की सभी तैयारियाँ पूर्ण ..

सक्ती, जिला अधिवक्ता संघ सक्ती (छत्तीसगढ़) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आज बुधवार, 17 जून 2026 को न्यायालय परिसर सक्ती में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। समारोह की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजन को लेकर अधिवक्ताओं एवं न्यायिक क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

जिला अधिवक्ता संघ (पंजीयन क्रमांक 73) द्वारा आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में क्षेत्र के अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय जयदीप गर्ग (प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जांजगीर-चांपा) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय के. एल. चरयाणी (प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, जांजगीर-चांपा) द्वारा की जाएगी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में न्यायिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रहेगी, जिनमें श्रीमती लीना अग्रवाल (द्वितीय जिला एवं अति. सत्र न्यायाधीश, सक्ती), प्रशांत कुमार शिवहरे (प्रथम जिला एवं अति. सत्र न्यायाधीश, सक्ती), कु. पुष्पलता मारकण्डेय (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफ.टी.सी., सक्ती), सुश्री सुभदा गोयल (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सक्ती), कु. अंकिता देवदास (न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सक्ती) शामिल हैं।

प्रशासनिक स्तर पर अमृत विकास तोपनो (कलेक्टर, जिला सक्ती), प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (पुलिस अधीक्षक, जिला सक्ती), नोबेल कुमार वर्मा (वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व मंत्री, म. प्र. शासन) भी समारोह में शामिल होंगे।

समारोह का आयोजन सायंकाल 05:00 बजे से न्यायालय परिसर, सक्ती में किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन के पश्चात रात्रिभोज का भी आयोजन रखा गया है।

जिला अधिवक्ता संघ ने सभी अधिवक्ताओं, न्यायविदों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। संघ का मानना है कि अधिवक्ताओं की संगठित भूमिका न्याय व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाती है।

Latest

ख़बर रायपुर11 मिनट ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर18 मिनट ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर37 मिनट ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...53 मिनट ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती जिले में 650.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर में सबसे अधिक बारिश ..

मानसून मेहरबान: बीते 24 घंटे में जिले में 31.1 मिमी औसत वर्षा, मालखरौदा रहा सबसे अधिक भीगा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन की कार्रवाई ..

कोटपा एक्ट के तहत 10 दुकानों से तंबाकू उत्पाद जब्त, दुकानदारों पर लगाया अर्थदंड .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

अमानकीकृत डेयरी एनालॉग उत्पादों पर प्रतिबंध के पालन के लिए व्यापारियों व होटल संचालकों की बैठक आयोजित ..

सक्ती, राज्य शासन द्वारा अमानकीकृत डेयरी एनालॉग एवं गैर-दुग्ध किंतु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

90.28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: 24 घंटे में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सोना नवीनीकरण और ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर परिवार से की थी लाखों की ठगी, बाराद्वार पुलिस की त्वरित...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, एडीईओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा .. रायपुर, राज्य में शराब...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending