Connect with us

ख़बर रायपुर

कांग्रेस संचार विभाग के मुख्य प्रवक्ता बने घनश्याम राजू तिवारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर ..

Published

on

घनश्याम राजू तिवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) सहित कांग्रेसजनों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं ..

रायपुर/सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी को प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग में मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। तिवारी लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के साथ भी पीसीसी की ओर से संबद्ध रहकर संगठनात्मक और राजनीतिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान देते आए हैं।

तिवारी की इस नियुक्ति को कांग्रेस संगठन के भीतर उनके लंबे अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और प्रभावी वक्तृत्व क्षमता का सम्मान माना जा रहा है। पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने वाला निर्णय बताया है।

नियुक्ति की घोषणा के बाद प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। अनेक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए नए दायित्व के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के समर्थक एवं कांग्रेस नेता उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) ने भी घनश्याम राजू तिवारी को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) ने कहा कि घनश्याम राजू तिवारी जी एक अनुभवी, सक्रिय एवं जुझारू कांग्रेस नेता हैं। पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस का संचार विभाग और अधिक सशक्त होगा तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा।

कांग्रेसजनों ने आशा व्यक्त की है कि तिवारी अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और प्रदेश में कांग्रेस की आवाज को प्रभावी रूप से जनता के बीच पहुंचाएंगे।

Latest

ख़बर रायपुर10 मिनट ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर16 मिनट ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर35 मिनट ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...51 मिनट ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती जिले में 650.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर में सबसे अधिक बारिश ..

मानसून मेहरबान: बीते 24 घंटे में जिले में 31.1 मिमी औसत वर्षा, मालखरौदा रहा सबसे अधिक भीगा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन की कार्रवाई ..

कोटपा एक्ट के तहत 10 दुकानों से तंबाकू उत्पाद जब्त, दुकानदारों पर लगाया अर्थदंड .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

अमानकीकृत डेयरी एनालॉग उत्पादों पर प्रतिबंध के पालन के लिए व्यापारियों व होटल संचालकों की बैठक आयोजित ..

सक्ती, राज्य शासन द्वारा अमानकीकृत डेयरी एनालॉग एवं गैर-दुग्ध किंतु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

90.28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: 24 घंटे में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सोना नवीनीकरण और ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर परिवार से की थी लाखों की ठगी, बाराद्वार पुलिस की त्वरित...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, एडीईओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा .. रायपुर, राज्य में शराब...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending