Connect with us

खबर सक्ती ...

मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए सक्ती के दो मेधावी छात्र, 2-2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि से बढ़ा हौसला ..

Published

on

नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना में चमका सक्ती, राज्य प्रावीण्य सूची के दो प्रतिभाओं को मिला मुख्यमंत्री सम्मान ..

सक्ती, जिला सक्ती के लिए गौरव का विषय है कि श्रम विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत जिले के दो मेधावी विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। दोनों विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित करते हुए कुल 4 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों के उन बच्चों को प्रोत्साहन राशि दी जाती है, जिन्होंने राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची के टॉप-10 में स्थान प्राप्त किया हो। इस वर्ष जिला सक्ती के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है।

जिला श्रम पदाधिकारी मंजुलता कुर्रे से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड मालखरौदा के ग्राम भेड़िकोना निवासी कुमारी दुनिशा साहू ने कक्षा 12वीं की राज्य प्रावीण्य सूची में 10वां स्थान प्राप्त किया। वहीं विकासखंड जैजैपुर के ग्राम आमनदूला निवासी विशाल यादव ने कक्षा 10वीं की राज्य प्रावीण्य सूची में 5वां स्थान हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया।

रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य तथा श्रम मंत्री, मंडल अध्यक्ष, श्रम सचिव एवं श्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में दोनों विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत दोनों विद्यार्थियों को कुल 4 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि का डमी चेक प्रदान किया गया।

प्रत्येक विद्यार्थी को 1 लाख रुपये मेधावी प्रोत्साहन राशि तथा 1 लाख रुपये स्कूटी क्रय करने हेतु दिए गए। इस प्रकार दोनों विद्यार्थियों को कुल 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई, जो उनकी उच्च शिक्षा के लिए प्रेरणा और संबल का कार्य करेगी।

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने दोनों विद्यार्थियों को उनकी उल्लेखनीय सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों और उनके परिवारों के लिए, बल्कि पूरे जिला सक्ती के लिए गर्व का विषय है। दोनों मेधावियों की सफलता जिले के अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।

Latest

ख़बर रायपुर9 मिनट ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर16 मिनट ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर35 मिनट ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...51 मिनट ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती जिले में 650.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर में सबसे अधिक बारिश ..

मानसून मेहरबान: बीते 24 घंटे में जिले में 31.1 मिमी औसत वर्षा, मालखरौदा रहा सबसे अधिक भीगा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन की कार्रवाई ..

कोटपा एक्ट के तहत 10 दुकानों से तंबाकू उत्पाद जब्त, दुकानदारों पर लगाया अर्थदंड .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अमानकीकृत डेयरी एनालॉग उत्पादों पर प्रतिबंध के पालन के लिए व्यापारियों व होटल संचालकों की बैठक आयोजित ..

सक्ती, राज्य शासन द्वारा अमानकीकृत डेयरी एनालॉग एवं गैर-दुग्ध किंतु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

90.28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: 24 घंटे में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सोना नवीनीकरण और ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर परिवार से की थी लाखों की ठगी, बाराद्वार पुलिस की त्वरित...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, एडीईओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा .. रायपुर, राज्य में शराब...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending