Connect with us

खबर सक्ती ...

17 से 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत अभियान, युवाओं को किया जाएगा जागरूक ..

Published

on

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर होंगे विशेष कार्यक्रम, ऑनलाइन शपथ लेकर ले सकेंगे नशामुक्ति का संकल्प ..

सक्ती, भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में 17 जून से 26 जून 2026 तक व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है।

उप संचालक समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मादक पदार्थों की मांग में कमी लाने के लिए भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय कार्ययोजना (एनएपीडीडीआर) लागू की गई है। इसी के तहत जिले के विभिन्न विभागों, जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों एवं शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

अभियान के दौरान सामूहिक शपथ, निबंध प्रतियोगिता, जागरूकता रैली, संगोष्ठी, परिचर्चा तथा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी गतिविधियां “नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान” थीम पर आधारित रहेंगी।

अभियान के समापन अवसर पर 26 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले के संकुल कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नशापान के दुष्प्रभावों से संबंधित विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके साथ ही नागरिक नशा मुक्त भारत अभियान के क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन शपथ लेकर नशामुक्ति का संकल्प ले सकेंगे तथा प्रमाण-पत्र भी प्राप्त कर सकेंगे। जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग ने सभी नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाकर नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है।

Latest

ख़बर रायपुर9 मिनट ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर16 मिनट ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर35 मिनट ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...51 मिनट ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती जिले में 650.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर में सबसे अधिक बारिश ..

मानसून मेहरबान: बीते 24 घंटे में जिले में 31.1 मिमी औसत वर्षा, मालखरौदा रहा सबसे अधिक भीगा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन की कार्रवाई ..

कोटपा एक्ट के तहत 10 दुकानों से तंबाकू उत्पाद जब्त, दुकानदारों पर लगाया अर्थदंड .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अमानकीकृत डेयरी एनालॉग उत्पादों पर प्रतिबंध के पालन के लिए व्यापारियों व होटल संचालकों की बैठक आयोजित ..

सक्ती, राज्य शासन द्वारा अमानकीकृत डेयरी एनालॉग एवं गैर-दुग्ध किंतु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

90.28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: 24 घंटे में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सोना नवीनीकरण और ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर परिवार से की थी लाखों की ठगी, बाराद्वार पुलिस की त्वरित...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, एडीईओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा .. रायपुर, राज्य में शराब...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending