Connect with us

खबर सक्ती ...

उर्वरक भंडारण में अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, विक्रेता की बिक्री 21 दिनों के लिए प्रतिबंधित ..

Published

on

कृषि विभाग की सख्ती: दस्तावेज नहीं मिलने पर उर्वरक प्रतिष्ठान पर कार्रवाई, सात दिन में मांगा जवाब ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन एवं उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान के मार्गदर्शन में जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी और अनियमित बिक्री पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड डभरा के ग्राम सपोस स्थित मैसर्स श्री हनुमान ट्रेडिंग कंपनी के प्रतिष्ठान का जिला एवं विकासखंड स्तरीय संयुक्त दल ने आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में बड़ी मात्रा में उर्वरक भंडारित पाया गया, जिसमें जिंकेटेड एसएसपी दानेदार की 224 बोरी (11.200 मीट्रिक टन), जिंकेटेड एसएसपी पाउडर की 450 बोरी (22.500 मीट्रिक टन) तथा जिंकेटेड-बोरोनेटेड एसएसपी दानेदार की 122 बोरी (6.100 मीट्रिक टन) शामिल हैं। जांच के समय संबंधित उर्वरकों से जुड़े स्पष्ट बिल-वाउचर एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। साथ ही भंडारण एवं जुड़वाने संबंधी आवश्यक अभिलेखों का भी अभाव पाया गया।

प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद पाए जाने पर उर्वरक (नियंत्रण) आदेश के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए विकासखंड डभरा के उर्वरक निरीक्षक ने संबंधित उर्वरकों की बिक्री पर 21 दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही विक्रेता को सात दिनों के भीतर आवश्यक एवं स्पष्ट दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

कार्रवाई के दौरान जिला स्तरीय नोडल अधिकारी सुमान सिंह पैकरा, अनुविभागीय कृषि अधिकारी कृतराज तथा उर्वरक निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पटेल उपस्थित रहे।

नियमों के पालन की अपील –

कृषि विभाग ने जिले के सभी उर्वरक विक्रेताओं, भंडारणकर्ताओं एवं किसानों से उर्वरक संबंधी सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध लाइसेंस एवं आवश्यक दस्तावेजों के उर्वरकों का भंडारण, परिवहन या विक्रय पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसानों से भी अधिकृत विक्रेताओं से ही उर्वरक खरीदने तथा खरीद के समय पक्का बिल लेने का आग्रह किया गया है। किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना कृषि विभाग को देने की अपील की गई है।

Latest

ख़बर रायपुर9 मिनट ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर15 मिनट ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर34 मिनट ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...50 मिनट ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती जिले में 650.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर में सबसे अधिक बारिश ..

मानसून मेहरबान: बीते 24 घंटे में जिले में 31.1 मिमी औसत वर्षा, मालखरौदा रहा सबसे अधिक भीगा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन की कार्रवाई ..

कोटपा एक्ट के तहत 10 दुकानों से तंबाकू उत्पाद जब्त, दुकानदारों पर लगाया अर्थदंड .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अमानकीकृत डेयरी एनालॉग उत्पादों पर प्रतिबंध के पालन के लिए व्यापारियों व होटल संचालकों की बैठक आयोजित ..

सक्ती, राज्य शासन द्वारा अमानकीकृत डेयरी एनालॉग एवं गैर-दुग्ध किंतु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

90.28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: 24 घंटे में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सोना नवीनीकरण और ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर परिवार से की थी लाखों की ठगी, बाराद्वार पुलिस की त्वरित...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, एडीईओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा .. रायपुर, राज्य में शराब...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending